{"_id":"0d34db39009a998c0924ead578039e6e","slug":"city-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर जाम, डीआईजी फंसे, अफसरों की ली क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर जाम, डीआईजी फंसे, अफसरों की ली क्लास
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 28 Jan 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को शहर में जगह जगह जाम लगा। हर सड़क, गली और चौराहे पर बस वाहनों की लंबी लंबी कतारें थी। हैरानी की बात ये रही कि एक भी पुलिसकर्मी सड़क पर नहीं दिखा। दोपहर में नैनीताल रोड पर डिग्री कालेज के पास डीआईजी जीएस मर्तोलिया की गाड़ी भी जाम में फंस गई।
विज्ञापन
डीआईजी जाम में फंसे रहे, बावजूद इसके न तो चौकी पुलिस पहुंची न ही कोतवाली पुलिस। तब डीआईजी ने जाम की सूचना दी और अधिकारियों की क्लास लगाई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और सभी अपने-अपने क्षेत्र में सड़कों पर निकले।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह से ही रामपुर रोड, सिंधी चौराहा, मंगलपड़ाव, नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड, मुखानी चौराहा, दुर्गा सिटी सेंटर के आसपास, नवाबी रोड हर जगह जाम लग रहा था, जिसकी सबसे बड़ी वजह दो छुट्टी के बाद घरों से निकले स्थानीय लोग और नैनीताल सहित अन्य पहाड़ी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पर्यटकों का वापस लौटना था, जिस समय डीआईजी की गाड़ी नैनीताल रोड पर थी उस वक्त भी वहां काफी जाम था, लेकिन जाम से निपटने को वहां भोटिया पड़ाव चौकी से कोई पुलिसकर्मी नहीं लगाया गया था। डीआईजी ने इसकी सूचना एसएसपी को दी, जिसके बाद दफ्तर में बैठे सीओ सिटी आरएस ह्यांकी, कोतवाल आरएस मेहता, मंगलपड़ाव चौकी इंचार्ज नंदन सिंह रावत सहित कई पुलिसकर्मी सड़कों पर निकले।
विज्ञापन
चौकी पुलिस की जिम्मेदारी है यातायात व्यवस्था
क्षेत्र में यातायात व्यवस्था ठीक रखना चौकी और थाने पुलिस का काम है। ट्रैफिक पुलिस उनके सहयोग के लिए है। यातायात को लेकर लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी। जल्द इसे लेकर निर्देश जारी किए जाएंगे। यातायात सुधार जनपद पुलिस की प्राथमिकता में होना चाहिए।
-जीएस मर्तोलिया, डीआईजी।