फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   City dominated leadership development

शहर के विकास पर हावी नेतागिरी

Fri, 04 Dec 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Fri, 04 Dec 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों की आपसी खींचतान ने शहर का बेड़ा गर्क कर दिया है। आबादी लगातार बढ़ रही है। नेताओं के झगड़े में जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रही है। शासन स्तर पर पैरवी नहीं होने से विकास कार्यों से जुड़े कई मेगा प्रोजेक्ट शुरू होने से पहले ही बंद हो चुके हैं।

विज्ञापन


भारत सरकार का 88 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट नेताओं और अफसरशाही की लापरवाही की भेंट चढ़ चुका है। प्रोजेक्ट से शहर का कायाकल्प होना था।

अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम फार स्माल एंड मीडियम टाउन (यूडीआईएसएसएमटी) योजना में देशभर में कई शहरों का कायाकल्प होना है। उत्तराखंड में हल्द्वानी समेत कई शहर योजना में चयनित हैं।

विज्ञापन


हल्द्वानी में सड़कों, चौराहों का चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण, ड्रेनेज सिस्टम, ट्रैफिक सिग्नल, सालिड वेस्ट मैनेजमेंट समेत कई मेगा प्रोजेक्ट शुरू होने थे। भारत सरकार ने नगर निगम के अलग अलग प्रोजेक्टों की डीपीआर को मंजूर कर 104 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति भी दे दी। इसमें 16 करोड़ का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अतिरिक्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्द्वानी शहर के बुनियादी विकास के ढांचे के लिए यह बड़ा प्रोजेक्ट था। प्रोजेक्ट को लेकर नेताओं में ही खींचतान शुरू हो गई। इसकी वजह प्रदेश में सरकार कांग्रेस और हल्द्वानी में मेयर भाजपा का होना माना जाता है। इस झगड़े के चलते शासन स्तर पर प्रोजेक्टों के लिए भारत सरकार में पैरवी नहीं हो सकी।


जिसके चलते भारत सरकार ने हाथ खींच लिए। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट को छोड़कर बाकी सभी प्रोजेेक्ट रिजेक्ट हो गए। हल्द्वानी की जनता सिर्फ विकास के सपनों में खो गई। प्रोजेक्ट क्यों बंद हुए? इसको लेकर किसी भी नेता और अधिकारी के पास ठोस जवाब नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed