{"_id":"a56d1f446cb4cb3c51bc70df00acc9fd","slug":"citrshila-heap-of-dirt-in-ghat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रशिला घाट में गंदगी का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रशिला घाट में गंदगी का अंबार
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाीमताल
Updated Thu, 11 Jun 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व वाले रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर गंदगी का अंबार लगा है। घाट में जगह-जगह अधजली लकड़ियों के ढेर और कफन गौला में दूर-दूर तक बिखरे नजर आते हैं। इतना ही नहीं कई लोग तो दिवंगत हो चुके अपने सगे-संबंधियों की दवा और कपड़ों से लेकर बिस्तर तक चित्रशिला घाट में फेंक जाते हैं।
विज्ञापन
तराई-भाबर से लेकर पहाड़ के दूरदराज के क्षेत्रों से लोग दाह संस्कार करने के अलावा कई अन्य कर्मकांड करने के लिए चित्रशिला घाट पहुंचते हैं, लेकिन घाट में सफाई के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। आसपास के लोगों के मुताबिक कई लोग जब शव लेकर घाट पर पहुंचते हैं तो साथ में दवाइयां, कपड़े और बिस्तर तक लेकर आते हैं और उसे गौला किनारे फेंक देते हैं। इससे जहां गौला में प्रदूषण फैलता है, वहीं जगह-जगह गंदगी के ढेर लग जाते हैं।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षक दीपक नौगाई बताते हैं कि हल्द्वानी में गौला के पानी को पेयजल के रूप में प्रयोग किया जाता है, ऐसे में चित्रशिला घाट की नियमित सफाई जरूरी है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो कभी भी कोई गंभीर बीमारी फैल सकती है। नौगाई ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर चित्रशिला घाट के आसपास गौला की सफाई के लिए अलग से बजट उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन