फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Child labor complaint raided, 10-year-old girl found in a house

बाल श्रम की शिकायत पर छापा, एक मकान में मिली 10 साल की बच्ची

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Child labor complaint raided, 10-year-old girl found in a house
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। प्रशासन की टीम ने बाल श्रम की शिकायत पर मंगलवार को न्यू आवास विकास में एक मकान में छापा मारकर असोम की 10 वर्षीय बच्ची को बरामद किया। बच्ची मेडिकल के लिए भेजा गया है। इसके बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के पास भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम सविन बंसल को सूचना मिली थी कि न्यू आवास विकास क्षेत्र में एक व्यक्ति के भवन के द्वितीय तल पर रहने वाली किराएदार पिंकी हजारिका के घर एक नाबालिग है। डीएम के आदेश पर एसडीएम विवेक राय ने श्रम विभाग और पुलिस टीम के साथ छापा मारा। एसडीएम राय ने बताया कि वहां असोम निवासी दस वर्षीय बच्ची मिली। बच्ची ने आसोम की भाषा में लिखित स्थानांतरण प्रमाण पत्र दिखाया। उसने बताया कि सात माह से पिंकी के यहां रहती है। उसके माता-पिता नहीं है। छह बड़े भाई हैं। बच्ची ने बताया कि पिंकी मेरे साथ खेलती हैं और कोई घरेलू काम नहीं कराती। 24 अगस्त को तंबाकू खाने पर पिंकी हजारिका ने अपने बेटे और उसे दो थप्पड़ मारे थे। इसके अलावा कोई पिटाई नहीं की गई। पिंकी तीनों समय भोजन और कपड़े देती है और भाई को प्रतिमाह तीन हजार रुपये भेजती है। टीम में सहायक श्रमायुक्त कमल जोशी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी कांडपाल, राजस्व निरीक्षक सुरेश चंद्र बुधलाकोटी, राजस्व उप निरीक्षक दीपक नेगी, पुलिस कांस्टेबल गीता सनवाल एवं संदीप पांडे आदि थे। उधर, थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी कांडपाल की तहरीर पर टेढ़ी पुलिया निवासी पिंकी हजारिका पत्नी राजीव कुमार के खिलाफ धारा 14ए,16 बाल एवं किशोर श्रम प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से किसी भी तरह का काम कराना गैरकानूनी है। होटल समेत घरों पर ऐसे बच्चों से जो लोग काम करा रहे हैं उनके यहां छापे मारे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विवेक राय, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed