फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chief Minister Dhami counted achievements

मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Dhami counted achievements
हल्द्वानी। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने खुद को प्रधान सेवक कहा।
विज्ञापन

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन 2025 को लेकर हमारी सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इस दशक की शुरुआत में विकास की जो रफ्तार हमने पकड़ी है, उसको हम गतिमान रखेंगे और उत्तराखंड को एक आदर्श मॉडल राज्य के रूप में स्थापित करेंगे।
विज्ञापन

धामी ने कहा कि हमने आजीविका मिशन से जुड़ीं महिलाओं की मजबूती के लिए 118 करोड़ का कोविड राहत पैकेज जारी कर दिया है जिससे 7.5 लाख महिलाओं को सीधा लाभ पहुंचेगा। कहा कि कार्बेट पार्क मे अब तक युवा ही सफारी के दौरान पर्यटकों को गाइड करते थे लेकिन अब पार्क में महिलाएं भी पर्यटकों को सफारी कराती दिख रहीं हैं। वर्तमान में आठ महिला गाइड व 25 महिला चालक कार्य कर रहीं हैं। हमने विधवा, दिव्यांग महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री नारी सशक्तीकरण योजना शुरू की है। नंदागौरा योजना के तहत 2015 से 17 तक के वंचित रह गईं 30 हजार बेटियों को योजना का लाभ देने के लिए 49 करोड़ की स्वीकृति हमारी सरकार ने दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्टा, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत और भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट ने अपनी बात रखी।
ये हुए सम्मानित
- शहीद राज्य आंदोलनकारी स्व. धर्मानन्द भट्ट, स्व. प्रताप सिह, स्व. रामपाल सिह, स्व. परमजीत सिह, स्व. गोपी चंद्र, स्व. भगवान सिह, स्व. सलीम कुरैशी (सभी खटीमा) और स्व. प्रताप सिंह नैनीताल ।
-आपदा के दौरान राहत बचाव मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले कांगो ब्रिगेड के ब्रिगेडियर बृजेश कुमार अवस्थी, 14 डोगरा रेजीमेंट कर्नल आशीष जसवाल, कमांडेंट एनडीआरएफ सुदेश कुमार दराल, एसडीआरएफ टीम लीडर गजेंद्र सिंह परवाल के साथ ही पर्वतारोही शीतल राज व साइक्लिस्ट शिवांश साह।
-जनपद के आठ विकास खंडों के स्वयं सहायता समूहों एवं 40 कलस्टर्स को चेक वितरित किए। साथ ही महिला मंगल दलों का सम्मान भी किया।
- वात्सल्य योजना के अंतर्गत कृष्णा आर्या, हर्षिता आर्या, रजत जोशी, लाभांशी और बिंद्रा सिंह को चेक बांटे।
- अंतरजातीय विवाह के छह लाभार्थी को भी चेक वितरित किए गए।
- आपदा दौरान सराहनीय कार्य करने पर विभागीय टीमों, पुलिस को भी सम्मानित किया गया।
टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के सर्वे को केंद्र ने मंजूर किए हैं 28 करोड़
हल्द्वानी। स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर हुई जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उन्होंने टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के मामले में केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात की। रेल मंत्री ने टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन की सर्वे के लिए 28 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। जल्द रेल लाइन का सर्वे शुरू हो जाएगी। टनपकपुर-बागेश्वर तक 125 किमी रेल लाइन बन जाने से पर्वतीय क्षेत्र का सफर आरामदायक होगा। उन्होंने बताया कि श्री राम मंदिर आंदोलन में उत्तराखंड के लोगों की भी अहम भूमिका रही। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य राममंदिर का निर्माण कराया है। उत्तराखंड के लोग श्रीराम लला के दर्शन कर सकें, इसके लिए देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर, टनकपुर और हल्द्वानी से अयोध्या के लिए रेल सेवा शुरू कराने की मांग की है। रेल मंत्री ने रेल सेवा शुरू कराने का आश्वासन दिया है। रेल सेवा शुरू होने पर लोग आसानी से रामलला के दर्शन कर सकेंगे।
कब होगी वंचित राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण के लिए समिति की बैठक
हल्द्वानी। राज्य स्थापना दिवस समारोह के मौके पर चिह्नीकरण से वंचित राज्य आंदोलनकारियों को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री वंचित आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण के लिए चिन्हीकरण समिति की बैठक की कोई तिथि निर्धारित किए जाने की बात करेंगे,लेकिन उन्होंने इसकी कोई बात ही नहीं की जिससे राज्य आंदोलनकारियों को निराशा हुई है। वंचित आंदोलनकारी भगवती जोशी, नीमा भट्ट आदि ने कहा कि मुख्यमंत्री ने तिथि की घोषित करनी चाहिए थी।
....................
रं और जोहार समाज के लोगों ने परंपरागत पोशाक में किया स्वागत
हल्द्वानी। स्टेडियम में राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में धारचूला के रं और मुनस्यारी के जोहार समाज के स्त्री, पुरुषों ने पंरपरागत वेशभूषा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ सामूहिक फोटो भी खिंचाई।
सेना के बैंड का किया गया प्रदर्शन
हल्द्वानी। राज्य स्थापना के कार्यक्रम में सेना के बैंड का शानदार प्रदर्शन किया गया। बैंड के प्रदर्शन पर मंचासीन लोगों के साथ ही आम लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।
सीआरपीएफ के जवानों ने दिखाए आत्मरक्षा समेत कई करतब
हल्द्वानी। स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने आत्मरक्षा समेत कई करतब दिखाए। महिला जवानों ने संकट काल में या किसी तरह की महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ और अन्य घटनाओं से बचाव के लिए जूडो, कराटे के जोरदार करतब दिखाकर वाहवाही लूटी। जवानों ने हाथ से टाइल्स तोड़कर ताकत का एहसास कराया।
................
तीलू रौतेली पुरस्कार राशि 51 हजार की
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने तीलू रौतेली पुरस्कार राशि बढ़ा दी गई है। बताया कि पहले तीलू रौतेली पुरस्कार राशि 31 हजार रुपये थी इसे बढ़ाकर अब 51 हजार रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा नंदा गौरा योजना के 2015 से 2017 तक के पात्रों के रुकी हुई धनराशि 49 लाख रुपया जारी कर दी गई है। उन्हें जल्द इसका लाभ मिलेगा।

ये रहे मौजूद
विधायक नवीन दुम्का, दीवान सिंह बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, मेयर जोगेंद्र रौतेला, उत्तराखंड को-आपरेटिव बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत, राजेंद्र सिंह नेगी, जिला अध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, पीआरओ मुख्यमंत्री दिनेश आर्य, महामंत्री प्रदीप जनौटी, कमिश्नर सुशील कुमार, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी, सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी, आरएफसी कुमाऊं हरबीर सिंह, अपर आयुक्त प्रकाश चंद्र, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, जीएम केएमवीएम एबी बाजपेयी, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिह, निदेशक सेवायोजन बीएस चलाल, सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed