फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cheer Bharat Mata on Kashmir's decision

कश्मीर के फैसले पर गूंजे भारत माता के जयकारे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Cheer Bharat Mata on Kashmir's decision
कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने पर मोदी सरकार का आभार व्यक्त करते ग्रामीण। - फोटो : CHORGALIA
हल्द्वानी। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का जगह-जगह स्वागत हुआ है। मंगलवार को भी विभिन्न संगठनों ने बैठक कर इसे ऐतिहासिक कदम बताया। कई जगह भारत माता के जयकारे भी लगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता भुवन जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री को बधाई दी। बैठक में महामंत्री दीवान सिंह खनी, कोषाध्यक्ष मातवर सिंह रावत, रमेश पंत, पार्षद रवि वाल्मीकि, इमरान अहमद, मदन सिंह मेर, ब्रजमोहन सिजवाली, खड़क सिंह बगड़वाल, फुरकान अहमद आदि थे।
विज्ञापन

ऑल इंडिया वीमेंस कांफ्रेंस वसुंधरा महिला समिति ने इसका स्वागत किया। उन्होंने इस खुशी में पाल कालेज में पौधरोपण किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष छाया सक्सेना, उपाध्यक्ष शांति जीना, हेमा नेगी, सचिव शशि खंडेलवाल, नीतू रौतेला, नीरजा बोरा, कामिनी पाल, चंपा पाठक, राजेश्वरी भंडारी, लता बोरा, गीता देउपा, चेयरमैन नारायण पाल आदि थे। साथी हाथ बढ़ावा सेवा समिति की बैठक में भी केंद्र सरकार के फैसले की सराहना की गई। बैठक में अध्यक्ष किरन अग्रवाल, सचिव हेमा मेलकानी, लीला मनराल, दीपा जोशी, कमला जोशी, उर्मिला परिहार, रमेश चंद्र, शैलेश पंत, हेमा चिलवाल, मधु बिष्ट, प्रिया लोहनी, पूर्णिमा रजवार, कंचन शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुमाऊं विवि के छात्र महासंघ के पूर्व अध्यक्ष पुष्कर सिंह कोश्यारी और कांग्रेसी नेता ललित जोशी ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया है। भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक के नेतृत्व में बिठौरिया नंबर एक में मिठाई बांटी गई। इस मौके पर पार्षद दीपक सिंह बिष्ट, कमलेश त्रिपाठी, चंद्रदत्त उप्रेती, शंकर दत्त कांडपाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
आलू फल आढ़ती संगठन ने भी किया स्वागत
हल्द्वानी। आलू फल आढ़ती व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष जीवन सिंह कार्की, महामंत्री भुवन चंद्र तिवारी, प्रेम मदान, दीपक पाठक, कैलाश जोशी, उर्वा दत्त जोशी, विनय जोशी, लक्ष्मी कांत गुप्ता, भूपाल सिंह जंतवाल, चयनजीत सिंह आदि थे।

नैनीताल और चोरगलिया में भी कार्यक्रम
नैनीताल/चोरगलिया। जनहित संगठन क कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बैठक कर इस फैसले को ऐतिहासिक बताया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, जगमोहन सिंह, अशोक साह, महेश आर्य, नजर अली, देव सिंह नेगी, वीसी तिवारी, विजय सिंह, प्रदीप साह, बीएस बिष्ट आदि थे। उधर, चोरगलिया मुख्य बाजार में व्यापार मंडल और ग्रामीणों ने नारे लगाए। इस दौरान प्रकाश बेलवाल, दीपू थुवाल, मुकेश दुर्गापाल, खष्टी चौसाली, आनंद मेलकानी, योगेश आर्या, मोहन बजेठा, मुन्ना रूवाली, विनोद बजेठा, अभिषेक बेलवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed