फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Checkmate: 11th Inter School Chess Competition begins

शह और मात : 11वीं इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता शुरू

Mon, 23 Sep 2024 07:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 23 Sep 2024 07:33 AM IST
विज्ञापन
Checkmate: 11th Inter School Chess Competition begins
नैनीताल। पर्वतीय सांस्कृतिक समिति की ओर से 11वीं इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इसमें नैनीताल, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, अल्मोड़ा, भीमताल और नौकुचियाताल के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

गोवर्धन हॉल में आयोजित प्रतियोगिता में रविवार को कई मुकाबले खेले गए। संस्था के अध्यक्ष ईश्वर तिवारी ने बताया कि अंडरश्र9 आयु वर्ग में तेजस तिवारी ने आयुष्मान नयाल को, धैर्य बोहरा ने गर्वित जोशी, भाविका दुर्गापाल ने अरनव पाग्ती, चिंथपल्ली नंदन ने आयुष्मान वर्धन को पराजित कर एक-एक अंक हासिल किया। बटोरा, रिभ्या जोशी और अदविका साहू के बीच मुकाबला बराबरी का रहा। इस वर्ग में तेजस तिवारी चार अंक के साथ बढ़त बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

अंडर-11 में सक्षम दर्शन ने सम्यकता गुप्ता, शिखर ने गुरनीत सिंह, ओजश अग्रवाल ने मानवेंद्र जोशी, पल्लव जोशी ने समर्थ एस चंद्रा, यशमीत सिंह ने पार्थ मरदान, राघव तिवारी ने शिवाश बाबू सोनी, रुचिर बिष्ट ने अथर्व गुप्ता को हराया। अथर्व जलहोत्रा, सात्विक अग्रवाल तथा जतिन जायसवाल और रिषभ पांडे के मध्य मुकाबला बराबरी पर छूटा। इस वर्ग में सक्षम दर्शन और शिखर चार-चार अंकों के साथ शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-13 वर्ग में गर्वित पंत ने मनन गुप्ता, कनव गुप्ता ने अभिनव बिष्ट, श्रेयांशु साहू ने सौम्या मेहरा, दिव्यम बिष्ट ने अभिराज सिंह ढैला, सिद्धांत यादव ने अहम चंदेल को हराया। अंडर-15 वर्ग में धुर्वाश भट्ट ने भार्गव, पुष्पेंद्र राज ने प्रखर सक्सेना को हराया। अर्जुन सिंह और शाश्वत आनंद में मुकाबला बराबरी पर छूटा। अंडर-18 वर्ग में हर्षित पंत ने वैभव पांडे, आरुष सिंह ने शुभम पुरोहित, गुरसिमर सिंह ने अभिनव दुमका को हराया। वहां शेर सिंह बिष्ट, नीरज साह, विश्वविकेतू वैद्य, दिव्यांशु तिवारी, तोषित तिवारी, अमित कुमार, धीरेंद्र बिष्ट, किशन तिवारी, ललित लमकोटी, संतोष कुमार, विजय बहुगुणा, योगेंद्र, संजीव त्रिपाठी, हितेश साह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed