{"_id":"5755c2114f1c1b091d9c5743","slug":"checking-cpu-found-in-owl","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीयू को चेकिंग में मिला उल्लू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीयू को चेकिंग में मिला उल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Tue, 07 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
उल्लू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीपीयू ने नैनीताल रोड पर बगैर हेलमेट एक बाइक सवार को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास उल्लू मिलने पर सीपीयू ने उसे वन विभाग को सौंप दिया। थैले में रखने से उल्लू की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि तांत्रिक पूजा के लिए वह उल्लू को लालकुआं के एक मंदिर में देने जा रहा था। वन विभाग ने उसे वन्य जीव अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया जबकि सीपीयू ने उसकी बाइक सीज की है।
पिथौरागढ़ जिले के धारचूला निवासी शशि सिंह धामी पुत्र विशन सिंह धामी दमुआढूंगा में पुजारी रामनाथ जोशी के आश्रम में रहता है। सोमवार को शशि थैले में एक उल्लू रखकर बाइक (यूके 04एफ5103) से लालकुआं जा रहा था। डिग्री कालेज के समीप बगैर हेलमेट देखते ही सीपीयू उपनिरीक्षक सुभाष जोशी और कांस्टेबल संतोष ध्यानी ने उसको रोक दिया। हेलमेट के अलावा कागजात नहीं मिलने पर पुलिस ने बाइक सीज कर दी।
इस बीच शशि ने सीपीयू से कहा कि बाइक सीज कर दो लेकिन थैले में रखा उल्लू दे दो। उल्लू देखने पर सीपीयू उसे भोटिया पड़ाव चौकी ले गयी। पुलिस ने इस मामले में वन विभाग के अधिकारी नवीन जोशी को सूचना दी। थैले में रखने से उल्लू मर गया था। वन विभाग के कर्मचारियों ने धारा 2,9,11,549 वन्य जीव अधिनियम के तहत शशि को गिरफ्तार कर लिया। पूछने पर चला कि एक ग्राम प्रधान को तांत्रिक पूजा करनी थी। इसके लिए वह उल्लू को लालकुआं क्षेत्र के एक मंदिर में ले जा रहा था।
विज्ञापन
हिमाचल से लाया था उल्लू
गिरफ्तार शशि धामी उल्लू के बच्चे को हिमाचल से लेकर आया था। उसने उल्लू को पाल पोसकर बड़ा किया था। शशि का कहना है कि परिचित हरीश के कहने पर वह उल्लू बेचने जा रहा था। पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी इस मामले में जांच कर रहे हैं।