{"_id":"56fec8ac4f1c1b5747f00105","slug":"cheaper-non-subsidized-cylinders","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ता हुआ नान सब्सिडी वाला सिलेंडर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ता हुआ नान सब्सिडी वाला सिलेंडर
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नान सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में चार रुपये कम हुए हैं। जबकि कामर्शियल सिलेंडर की कीमत भी साढ़े छह रुपये कम हुई है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय प्रतिमाह गैस के दामों की समीक्षा करता है। पिछले दो माह से लगातार गैस के दामों में कमी हो रही है। मार्च में नान सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए 557 रुपये देने पड़ रहे थे और अब 553 रुपये देने पड़ेंगे।
विज्ञापन
कामर्शियल सिलेंडर के लिए मार्च में 1043 रुपये 50 पैसे देने पड़ रहे थे अब 1036 रुपये देना पड़ेगा। सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए मार्च में 551 रुपये देने पड़ रहे थे और अब 547 रुपये 50 पैसे देने पड़ेंगे। सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं के खाते में 111 रुपये 86 पैसे जाएंगे। हल्द्वानी गैस एजेंसी के प्रबंधक गोपाल बिष्ट ने बताया कि पैन कार्ड, आधार कार्ड के लिए अभी कोई निर्देश नहीं आए हैं। 26 मार्च तक सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं को आधार कार्ड बैंक से लिंक कराकर गैस एजेंसी को देना था।
विज्ञापन