{"_id":"683cb5826cf3f2fc690c7974","slug":"chaos-in-garjia-temple-due-to-crowd-of-devotees-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-107434-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: श्रद्धालुओं की भीड़ से गर्जिया मंदिर में अव्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: श्रद्धालुओं की भीड़ से गर्जिया मंदिर में अव्यवस्था
Mon, 02 Jun 2025 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन के लिए पहुंची। कुछ लोग मंदिर के टीले से उतरने वाली सीढि़यों से मंदिर तक पहुंचने लगे। इसके चलते वहां जाम जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद व्यवस्था ठीक की।
माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को 20 फीट ऊंचे टीले पर जाना पड़ता है। आने-जाने वाले जाने की अलग सीढि़यां हैं। वहीं रविवार को भी दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में पर्यटक गर्जिया माता के दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह पांच बजे से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर के पुजारी शुभम पांडेय ने बताया कि सुबह 10 बजे तक दर्शन व्यवस्था के अनुसार होते रहे। इसके बाद बीच कुछ श्रद्धालु जल्द दर्शन के लिए टीले से उतरने वाली सीढि़यों पर जाने लगे। देखते ही देखते मंदिर वापस लौटने वाली सीढि़यां ऊपर चढ़ने वाले श्रद्धालुओं से भर गईं। इसके बाद मंदिर के टीले में भक्तों की भीड़ लग गई। पुलिस ने पहुंचकर व्यवस्था बनाई।
दो किमी. लंबी लाइन
मंदिर के पुजारी शुभम पांडेय ने बताया कि रविवार को 10 से 15 हजार की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान मंदिर स्थल से करीब दो किमी. तक भक्तों की लंबी लाइन दर्शन के लिए लगी रही। वहीं देर शाम तक सभी श्रद्धालुओं को माता के दर्शन कराया गए।
विज्ञापन
कोट-
मंदिर में अव्यवस्था की सूचना पर पांच पुलिस कर्मियों की टीम की मदद से व्यवस्था को ठीक कर दर्शन को सुचारु रखा गया। देर शाम तक सभी श्रद्धालुओं के दर्शन के बाद टीम वापस लौटी।