फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   chanauti tiger awe

Nainital News: चनौती गांव में बाघ दिखने के बाद से ग्रामीणों में खौफ

Fri, 12 May 2023 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 12 May 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
chanauti tiger awe
प्रतीत्मक। - फोटो : प्रतीत्मक।
भीमताल (नैनीताल)। नौकुचियाताल के चनौती गांव में तीन बाघ दिखाई देने के बाद से ग्रामीणों में खौफ बढ़ता जा रहा है। बुधवार को वन विभाग की ओर से क्षेत्र में चार जगहों पर दूसरे नर बाघ का मल-मूत्र डाला गया था ताकि बाघिन को वहां से निचले क्षेत्र को भगाया जा सके लेकिन सफल नहीं मिली। विभाग की ओर से बाघ के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए नैनीताल जू के एक्सपर्ट डॉ. हिमांशु पांगती की मदद ली गई है।
विज्ञापन


डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने चार रेंजों की 40 से अधिक वनकर्मियों की टीम को सुबह और शाम गश्त पर लगाया गया है। क्षेत्र में 15 से अधिक कैमरे लगाए गए हैं जिसमें बुधवार रात फिर से बाघ दिखाई दिया है। ग्राम प्रधान आरती भट्ट, जिपं सदस्य अनिल चनौतिया, भुवन भट्ट, दुर्गा दत्त पलड़िया ने कहा कि बाघ के आतंक से ग्रामीण, स्कूली बच्चे और महिलाओं में खौफ बना हुआ है। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि विभाग के एक्सपर्ट की मदद से अंदाजा लगाया जा रहा कि तीनों बाघ आबादी क्षेत्र में क्यों आ रहे हैं।
विज्ञापन




तल्लीताल क्षेत्र में तेंदुए का आतंक से दहशत
नैनीताल। तल्लीताल मेविला कंपाउंड में शाम होते ही तेंदुआ नजर आ रहा है। तेंदुआ लगातार क्षेत्र से कुत्तों को उठाकर ले जा रहा है। स्थानीय निवासी कृष्ण कुमार का कहना है कि शाम के समय लोगों का घर से बाहर निकलना दुश्वार हो चुका है। उन्होंने क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि पटाखे जलाकर तेंदुए को जंगल की ओर भगाने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed