{"_id":"584c4e2c4f1c1b104f44b934","slug":"chamoli-with-statues-stolen-from-three-nepali-cede-its","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली से चोरी मूर्तियों के साथ तीन नेपाली दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली से चोरी मूर्तियों के साथ तीन नेपाली दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Sun, 11 Dec 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। पुलिस द्वारा शनिवार देर शाम रोडवेज बस अड्डे पर चेकिंग के दौरान चमोली से चोरी मूर्तियों के साथ तीन नेपालियों को पकड़ लिया गया। नेपालियों के पास से पंद्रह से बीस किलो की चार-पांच मूर्तियां बरामद की गई हैं। सीओ मिथिलेश कुमार ने बताया कि रोडवेज बस अड्डे में तीन नेपाली संदिग्ध अवस्था में बैठे थे तभी चेकिंग के लिए पहुंची पुलिस को देखते ही एक नेपाली भागने लगा। शक के आधार पर उनके सामान की चेकिंग करने पर मूर्तियां बरामद की गईं। नेपालियों ने चमोली के किसी मंदिर से मूर्तियां चोरी करने की बात कबूल की है। बताया कि इसकी सूचना चमोली पुलिस को दे दी गई है, रविवार को चमोली पुलिस के पहुंचने के बाद ही घटना का खुलासा हो सकेगा। ब्यूरो
विज्ञापन