{"_id":"65c3329241e33e4ccb0dc17e","slug":"chamoli-news-an-employee-stabbed-a-fellow-employee-in-the-stomach-in-gopeshwar-2024-02-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: मेहंदी में शामिल होने गए दो कर्मचारियों में कहासुनी, पेट में चाकू से किए ताबड़तोड़ वार; हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: मेहंदी में शामिल होने गए दो कर्मचारियों में कहासुनी, पेट में चाकू से किए ताबड़तोड़ वार; हड़कंप
Wed, 07 Feb 2024 01:11 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, चमोली
अमर उजाला नेटवर्क, चमोली
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:11 PM IST
सार
गोपेश्वर के कौंज पोथनी गांव में एक शादी समारोह की मेहंदी में शामिल होने गए दो कर्मचारियों में कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बड़ी कि एक कर्मचारी ने दूसरे के पेट पर चाकू घोंप दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पेट में चाकू से किए ताबड़तोड़ वार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चमोली के जिला मुख्यालय गोपेश्वर से करीब दस किलोमीटर की दूरी पर स्थित कौंज पोथनी गांव में एक शादी समारोह की मेहंदी में शामिल होने गए दो कर्मचारियों में कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बड़ी कि साथी कर्मचारी ने दूसरे के पेट पर चाकू घोंप दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। कर्मचारी के पेट में तीन बार चाकू घोंपा गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। यह घटना मंगलवार रात करीब नौ बजे की है।
विज्ञापन
ग्रामीणों व अन्य कर्मचारियों ने घायल को निजी वाहन से जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया। जानकारी के अनुसार सांख्यिकी विभाग में तैनात संविदा कर्मचारी मनमोहन सिंह राणा की इसी विभाग के कर्मचारी संचित तिवारी के साथ कहासुनी हो गई। इसी दौरान संचित ने मनमोहन के पेट में चाकू घोंप दिया। कौंज पोथनी गांव में भरत सिंह राणा नाम के युवक की शादी है।