फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Century Management provided four concrete houses to martyred women in Ranikhet Cantt.

Nainital News: सेंचुरी प्रबंधन ने रानीखेत कैंट में शहीद वीरांगनाओं को दिए चार पक्के मकान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Century Management provided four concrete houses to martyred women in Ranikhet Cantt.
लालकुआं। वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सेंचुरी पेपर मिल प्रबंधन ने सीएसआर फंड के तहत रानीखेत कैंट के बिरला ब्लॉक में शहीद सैनिकों की चार वीरांगनाओं के लिए चार आवासीय मकानों का निर्माण कराया है। इन्हें विधिवत रूप से कुमाऊं रेजीमेंट को समर्पित किया गया है। आदित्य बिरला ग्रुप के प्रबंध निदेशक आरके डालमिया के मार्गदर्शन में संचालित इस परियोजना का उद्घाटन सेंचुरी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार गुप्ता एवं कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर एसके यादव ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुप्ता ने कहा कि यह पहल न केवल शहीदों के बलिदान को सम्मान देने का प्रतीक है बल्कि उनकी वीरांगनाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधाजनक जीवन उपलब्ध कराने की दिशा में एक ठोस कदम भी है। उन्होंने बताया कि सेंचुरी की सामाजिक दायित्व योजना के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कल्याण से जुड़ी अनेक परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में सेंचुरी के उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा, अशोक हॉल गर्ल्स स्कूल मछखाली की उप प्रधानाचार्या कैप्टन उमा, रवि पाठक सहित सेना के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed