फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Central AC not ready, STH management is worried

Nainital News: सेंट्रल एसी तैयार नहीं, एसटीएच प्रबंधन के माथे पर पसीना

Wed, 19 Mar 2025 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 19 Mar 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Central AC not ready, STH management is worried
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में नई सेंट्रल एसी यूनिट लगाने के लिए हुए करार के बाद भी मंडी परिषद ने अब तक काम शुरू नहीं किया है। इस बार अभी से गर्मी तेवर दिखाने लगी है, ऐसे में अगर एक महीने के भीतर काम पूरा नहीं हुआ तो मरीजों और स्टाफ को भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी। यह स्थिति भांपकर प्राचार्य ने कार्यदायी संस्था पर दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वर्ष 1996 में यहां 18 टन एसी की यूनिट लगाई गई थी। बाद में मेडिकल कॉलेज बना तो इसे हटाकर 120-120 टन की दो यूनिट लगाई गईं। इस दौरान मरीजों की संख्या भी बढ़ती गई। वर्ष 2015 में इनमें से एक यूनिट ने काम करना बंद कर दिया। वहीं अब दूसरी यूनिट भी बार-बार खराब हो रही है। इसे तो अब कबाड़ में देने की तैयारी है। दो साल पहले नई सेंट्रल एसी यूनिट लगाने की कवायद शुरू हुई। पिछले साल सितंबर में मेडिकल कॉलेज और मंडी परिषद के बीच इसके लिए 4.79 करोड़ रुपये में करार भी हो गया। लेकिन काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में दो हजार मरीजों की ओपीडी होती है और 400 से अधिक मरीज प्रतिदिन भर्ती रहते हैं। पिछले साल जून तक तापमान 40 के पार चला गया था। इस बार अभी से गर्मी शुरू हो चुकी है। हालांकि अभी करार के मुताबिक काम पूरा करने के लिए तीन महीने का समय बचा हुआ है, मगर गर्मी के हालात देखकर लग रहा है कि एक महीने बाद दिक्कत काफी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
- 20 सितंबर 2024 को मंडी परिषद के साथ एग्रीमेंट हुआ था, जिसमें 18 जून तक काम पूरा करने की बात कही गई थी। भुगतान के 4.79 करोड़ में से पहली किस्त के रूप में 1.92 करोड़ दिए जा चुके हैं। कार्यदायी संस्था का कहना है कि सारा सामान मंगा लिया गया है और जल्द काम शुरू करने की बात कही जा रही है। -एसपी सिंह, वित्त नियंत्रक, राजकीय मेडिकल कॉलेज।

.....
- सेंट्रल यूनिट के काम को जल्द पूरा करने के लिए मंडी परिषद को एक हफ्ते पहले कहा गया था और बीते सोमवार को भी पत्र भेजा गया है। काम जल्द पूरा होगा तो इस गर्मी में मरीजों को राहत मिल सकेगी। अधिकारियों को बुलाया गया है। अगर काम जल्द पूरा नहीं होगा तो प्रोजक्ट मैनेजर को पत्र भेजा जाएगा। -प्रो. अरुण जोशी, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed