फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CBSE 10th Result 2024: Garimya Joshi topped in uttarakhand

CBSE 10th Result 2024: उत्तराखंड के गरिम्य जोशी ने किया रीजन टाॅप, पाए 498 अंक; सुनिए सफलता की कहानी

Mon, 13 May 2024 05:34 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 13 May 2024 05:34 PM IST
सार

सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। उत्तराखंड के रुद्रपुर के गरिम्य जोशी ने 10वीं में रीजन टाॅप किया है। गरिम्य जोशी ने 498 अंक पाए है। गरिम्य रुद्रपुर के एमिनीटी पब्लिक स्कूल के छात्र है।

विज्ञापन
CBSE 10th Result 2024: Garimya Joshi topped in uttarakhand
गरिम्य जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीएसई की ओर से 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड के रुद्रपुर के गरिम्य जोशी ने 10वीं में रीजन टाॅप किया है। गरिम्य जोशी ने 498 अंक पाए है। गरिम्य रुद्रपुर के एमिनीटी पब्लिक स्कूल के छात्र है।

विज्ञापन


सीबीएसई हाईस्कूल के रीजन टॉपर एमिनीटी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के छात्र गरिम्य जोशी माध्यमिक शिक्षा लेने के बाद इंजीनियर बनना चाहते हैं। शहर की सिंह कालोनी निवासी गरिम्य जोशी के पिता ललित मोहन जोशी संजयनगर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक एवं मां ज्योति जोशी जनता इंटर कालेज में गणित की शिक्षिका हैं। वह बताते हैं कि कक्षा एक से एमेनिट स्कूल में ही शिक्षा ली। नौंवी उत्तीर्ण करने के बाद दसवीं में आए तो शुरुआत में एक से दो घंटे पढ़ाई की।
विज्ञापन


ये पढ़ें- CBSE Board Result 2024: रिजल्ट जारी, अनुष्का प्रीतम ने तोड़े सभी रिकॉर्ड...प्राप्त किए 99.2 फीसदी अंक
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरे-धीरे समय बढ़ता चला गया और सात घंटे तक पढ़ने का लक्ष्य बना लिया। जिसकी परिणति गणित, सोशल साइंस व हिंदी विषय में सौ में से सौ अंक के रूप में आए वहीं, अंग्रेजी व विज्ञान में सौ में से 99-99 अंक हासिल किए। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि कोई भी लक्ष्य अधूरा नहीं रहता, सिर्फ लगन, मेहनत होनी चाहिए। वह इंटरमीडिएट में इससे भी अधिक अंक लाने की कोशिश करेंगे। 

100 % अंकों के साथ प्रियांशी रावत बनी 10 वीं की टॉपर!
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed