फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cash and jewelry stolen by breaking the locker

लॉकर तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelry stolen by breaking the locker
हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित ठंडी सड़क पर एक घर में अलमारी का लॉकर तोड़कर 50 हजार रुपये की नकदी और सोने के आभूषण कर लिए गए। इसकी तहरीर भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी में दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ठंडी सड़क शाहजी निवास में रहने वाले वत्सल बिष्ट ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे अपनी पत्नी को लेने कुसुमखेड़ा गए थे। जब वह सायं करीब साढ़े सात बजे अपने घर वापस लौटे तो उनके घर की अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था। लॉकर का ताला तोड़कर उसमें रखे 50 हजार रुपये, एक सोने की चेन तथा ईयररिंग कोई चुरा ले गया। पीड़ित ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति पर संदेह व्यक्त किया है। उसने तहरीर में यह भी कहा है कि जब वह घर से बाहर था तो उसके एक परिचित का फोन आया था जिसे उसने घर पर न होने की बात कही थी। इस मामले में चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी का कहना है कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह चोरी का मामला नशेबाजी से जुड़ा भी हो सकता है, दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed