फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cases of diarrhea and jaundice started increasing in children, 80 percent beds full

Nainital News: बच्चों में डायरिया, पीलिया के बढ़ने लगे केस, 80 फीसदी बेड फुल

Mon, 09 Sep 2024 06:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 09 Sep 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Cases of diarrhea and jaundice started increasing in children, 80 percent beds full
हल्द्वानी। बदलते मौसम में अस्पतालों में हेपेटाइटिस बी के अलावा निमोनिया, डायरिया और टायफायड के केस काफी आ रहे हैं। मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होने के कारण बेस और सुशीला तिवारी अस्पताल में काफी संख्या में प्रभावित मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

एसटीएच में रविवार को भी इमरजेंसी में भीड़ रही। डॉक्टरों के अनुसार अनियमित खानपान, दूषित पानी पीने आदि की वजह से पेट संबंधी बीमारियों में इजाफा हो रहा है। इसके अलावा बुखार, खांसी के भी मरीज पहुंच रहे हैं। एसटीएच की बाल रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतु रखोलिया ने बताया कि बाल रोग विभाग में 80 फीसदी बेड भर गए हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा डायरिया, निमोनिया, टायफायड और पीलिया के मरीज आ रहे हैं। वहीं बेस अस्पताल में 20 बेड के बाल रोग विभाग में 15 बेड फुल हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज त्रिपाठी ने बताया कि इस समय बुखार से पीड़ित बच्चे काफी ज्यादा आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सेहत का ऐसे रखें ख्याल
- फ्रिज का पानी पीने से परहेज करें।
- बासी भोजन, बाजार का खाना, फास्ट फूड खाने से बचें।
- उबला साफ पानी भरपूर मात्रा में पीयें।
- सुपाच्य हल्का भोजन लें और मच्छरों से भी बचाव रखें।
- भोजन में फल, फाइबर युक्त दाल-सब्जी का अधिक उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed