{"_id":"6538b7c3b557d094d405db97","slug":"case-of-irregularities-in-municipality-reached-cm-court-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम दरबार: भाजपाइयों ने लगाया आरोप- रिंक हॉल लीज, स्ट्रीट लाइट्स खरीद में मानकों की अनदेखी, जांच की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम दरबार: भाजपाइयों ने लगाया आरोप- रिंक हॉल लीज, स्ट्रीट लाइट्स खरीद में मानकों की अनदेखी, जांच की उठाई मांग
Wed, 25 Oct 2023 12:08 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:08 PM IST
सार
नगर पालिका नैनीताल में हुई अनियमितताओं का मामला सीएम दरबार पहुंच गया है। भाजपाइयों ने रिंक हॉल लीज, नजूल भूमि, स्ट्रीट लाइट्स खरीद में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन
नगर पालिका नैनीताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर पालिका में हुई अनियमितताओं का मामला सीएम दरबार पहुंच गया है। भाजपाइयों ने विधायक सरिता आर्या के नेतृत्व में सीएम पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर पालिका की कार्यप्रणाली की जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने रिंक हॉल लीज, नजूल भूमि, स्ट्रीट लाइट्स खरीद में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। विधायक सरिता, भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट, अरविंद पडियार ने सीएम को बताया कि नगर पालिका में अनियमितताओं की फेहरिस्त है, जनहित में इसकी जांच जरूरी है। बताया कि पालिका ने रिंक हॉल को शर्तों के साथ लीज पर दिया है। लेकिन यहां नियमों के इतर बिलियर्ड एवं रेस्टोरेंट का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
नजूल भूमि को पट्टे पर देने व विक्रय के लिए शासन की अनुमति अनिवार्य है, लेकिन यहां कूड़ा खड्ड में दो दुकान निर्माण, डीएसए रॉक क्लाइंबिंग वाल में इसका उल्लंघन किया गया है। अधिकतर निर्माण बिना बोर्ड व निर्माण समिति के समक्ष रखकर किए गए। इसके अलावा नियमों के इतर स्ट्रीट लाइट्स खरीद, अपनों को लाभ पहुंचाने के लिए लेक ब्रिज व पार्किंग ठेकों की शर्तों में परिवर्तन, बिना टेंडर वाहन की मरम्मत, बिना ई-टेंडरिंग ठेका कार्मिक रखने आदि अनियमितताएं हुई हैं।
विज्ञापन
इस मामले में प्रभारी ईओ पूजा चंद्रा का कहना है कि उक्त कार्य पालिका कमेटी और उच्चाधिकारियों ओर से की गई। जांच में पालिका का पक्ष रखा जाएगा।