फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Case filed against wife and her lover for cutting the vein of husband hand in nainital

Nainital News: प्रेमी संग मिलकर काटी पति की नस, कोर्ट के आदेश पर केस; जानें पूरा मामला

Wed, 23 Jul 2025 11:16 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 23 Jul 2025 11:16 AM IST
सार

परिवार संग नैनीताल घूमने आए पति को पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर नशीला पदार्थ दे दिया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर पति के हाथ की नस काट दी। एक साल बाद कोर्ट के आदेश पर तल्लीताल पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Case filed against wife and her lover for cutting the vein of husband hand in nainital
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

परिवार संग नैनीताल घूमने आए पति को पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर नशीला पदार्थ दे दिया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर पति के हाथ की नस काट दी। एक साल बाद कोर्ट के आदेश पर तल्लीताल पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर सौरभ सिंह राठौर निवासी 1287 ए मथुरा नगर पनकी गंगागंज कानपुर नगर, यूपी ने कहा था कि वह पत्नी शालिनी सिंह परिहार, बच्ची और बहन के साथ 22 मई 2024 को नैनीताल घूमने आए थे। वह परिवार समेत अपनी पत्नी के जीजा के तल्लीताल स्थित फ्लैट में रुके थे। 29 मई को वह सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में थे। सुबह होश आने पर उन्होंने पत्नी से पूछा तो उसने बताया कि आप सीढि़यों से गिर गए थे और शीशा लगने से हाथ कट गया।

विज्ञापन

सौरभ के मुताबिक जब वह कानपुर से नैनीताल के लिए निकले तो पत्नी ने अपने प्रेमी गौरव द्विवेदी निवासी गंगागंज भाग-2 पनकी कानपुर नगर को भी साथ ले चलने के लिए कहा। आरोप है कि घटना के बाद शक होने पर उन्होंने पत्नी से पूछा तो वह लगातार बातें बदलती रही। उसके बाद उन्होंने तल्लीताल पुलिस से शिकायत की। इसके अलावा अन्य अधिकारियों को भी पत्र भेजकर अपने ऊपर जानलेवा हमले में कार्रवाई की मांग की। कहीं सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पत्नी शालिनी सिंह परिहार और गौरव द्विवेदी के खिलाफ गालीगलौज, लड़ाई-झगड़ा, जान से मारने की धमकी, गहरी चोट देने का मुकदमा दर्ज किया है। एसओ रमेश बोरा ने बताया कि मामले की जांच उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed