{"_id":"6840af0e650dc2e03e04755b","slug":"case-filed-against-the-coordinator-of-banbhulpura-sangharsh-samiti-and-50-unknown-people-haldwani-news-c-8-1-hld1044-575975-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बनभूलपुरा संघर्ष समिति के संयोजक और 50 अज्ञात पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बनभूलपुरा संघर्ष समिति के संयोजक और 50 अज्ञात पर मुकदमा
विज्ञापन
हल्द्वानी। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के रामपुर रोड स्थित कार्यालय में घुसकर उन्हें धमकाने के मामले में पुलिस ने बनभूलपुरा संघर्ष समिति के संयोजक उवैस राजा और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के अनुसार बनभूलपुरा में राशन कार्ड सत्यापन के लिए जाने वाली टीम को भविष्य में अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिव्या अहीन पांडे ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि बीते दिनों वह अपने कार्यालय में सरकारी कार्य निपटा रही थीं। इसी दौरान बनभूलपुरा संघर्ष समिति का पदाधिकारी उवैस राजा पहुंचा और खुद को संयोजक बताया। कहा, उसके साथ 40 से 50 लोगों की भीड़ भी थी। सभी ने कार्यालय के अंदर सरकारी काम में बाधा पहुंचाना शुरू कर दिया। उवैस राजा ने वीडियो बनाया। इसमें कहा कि विभाग की ओर से जानबूझकर दूसरे समुदाय के लोगों के राशन कार्ड सत्यापन के नाम पर निरस्त किए जा रहे हैं। इस पर मैंने कहा कि राशन कार्ड का सत्यापन कार्य डीएम के निर्देश पर चल रहा है लेकिन वे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते रहे। इस दौरान दुर्व्यवहार भी किया गया। कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि आरएफओ की तहरीर के आधार पर उवैस राजा और 50 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।