फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cantor entered the car, Cashier's daughter and the father's death

कार कैंटर में घुसी, कैशियर की बेटी और पिता की मौत  

Sun, 20 Mar 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/कालाढूंगी।
ब्यूरो/कालाढूंगी। Updated Sun, 20 Mar 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cantor entered the car, Cashier's daughter and the father's death
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
चूनाखान में शनिवार की शाम खड़े कैंटर से तेज रफ्तार कार टकरा गई। कार में सवार बैंक कैशियर के पिता और बेटी की मौत हो गई। इसके अलावा कैशियर और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस इस मामले में घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सहारनपुर जिले के गोविंदपुरी निवासी रकम सिंह यादव (34) बागेश्वर स्थित एसबीआई में कैशियर है। शनिवार की शाम कैशियर कार से अपनी पत्नी स्वाति, पिता रंजीत सिंह (65) और बेटी (18 माह)  के साथ होली के अवसर पर घर जा रहे थे।
विज्ञापन


चूनाखान के समीप तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े कैंटर में घुस गई। कार में सवार चारों लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल आई। यहां कैशियर के पिता और डेढ़ साल की बेटी को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल कैशियर और उनकी पत्नी को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के चलते मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने कार को हटाकर यातायात सामान्य किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शवों को कब्जे में ले लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed