फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Campaign will run for checking school vehicles

स्कूली वाहनों की चेकिंग को चलेगा अभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Campaign will run for checking school vehicles
हल्द्वानी। परिवहन विभाग स्कूली वाहनों की जांच के लिए मंगलवार से विशेष अभियान शुरू करेगा। यह अभियान तीन दिन तक चलेगा। इसके साथ ही जिस वाहन में गड़बड़ी की शिकायत मिली है, उस स्कूल और वाहन स्वामी को नोटिस भेजकर वाहन प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

जिले में करीब चार सौ स्कूल बसें पंजीकृत हैं। इनके अलावा टैंपो समेत अन्य वाहनों से भी बच्चों को ले जाया जाता है। अब स्कूल खुल गए हैं, ऐसे में बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से स्कूली वाहनों की जांच का फैसला किया गया है। आरटीओ (प्रवर्तन) नंदकिशोर ने बताया कि अभी तक काफी स्कूल वाहन सरेंडर थे। स्कूल खुल गए है और वाहनों का संचालन शुरू हुआ है। इसके मद्देनजर स्कूली वाहनों की जांच का फैसला किया गया है। पांच से सात तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्कूल बसें अनुबंधित भी होती हैं। ऐसे में स्कूल प्रबंधकों से भी अनुरोध किया गया है कि वे स्कूल बसों के प्रपत्रों (फिटनेस की तिथि, प्रदूषण आदि) की जांच कर लें। साथ ही चेकिंग के दौरान जिन वाहनों का चालान होगा। उसकी सूचना स्कूल प्रबंधन को भेजी जाएगी जिस स्कूल वाहन के खराब होने की सूचना आयी है। उसके स्वामी और स्कूल प्रबंधन को नोटिस भेजते हुए वाहन प्रस्तुत करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed