फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Campaign against dangerous vehicles started at 3 o clock in the night in kashipur

Kashipur: रात तीन बजे चला डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान, दो बसें सीज; 35-35 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

Mon, 10 Jun 2024 11:26 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 10 Jun 2024 11:26 AM IST
सार

काशीपुर में परिवहन विभाग की टीम ने फर्राटा भरतीं दो डग्गामार बसें सीज कर 35-35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इस दौरान यात्रियों ने बस में तैनात कर्मचारियों पर अभद्रता का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Campaign against dangerous vehicles started at 3 o clock in the night in kashipur
रात तीन बजे चला डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

 

काशीपुर में परिवहन विभाग की टीम ने फर्राटा भरतीं दो डग्गामार बसें सीज कर 35-35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इस दौरान यात्रियों ने बस में तैनात कर्मचारियों पर अभद्रता का भी आरोप लगाया है। डीएम के निर्देश पर एआरटीओ विमल पांडेय के नेतृत्व में टीम ने शनिवार देर रात ठाकुरद्वारा मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। टीम सूर्या चौकी पर करीब तीन बजे ठाकुरद्वारा की ओर से तेज रफ्तार बस को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने रोकने के बजाय बस दौड़ा दी। टीम ने बस का पीछा कर ढेला पुल के पास पकड़ लिया।

बस में क्षमता से अधिक सवारी बैठी मिली। यात्रियों को दूसरी बस में बैठाने के लिए एक अन्य बस को रोका गया। बस की चेकिंग की तो वह भी ओवरलोड के साथ डग्गामार पाई गई। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखाने पर बसें सीज कर जुर्माना लगाया गया है। इसके बाद यात्री अन्य डिपो की बसों से गंतव्य के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: अजय टम्टा कुमाऊं से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले छठे सांसद, ऐसे शुरू हुआ राजनीतिक सफर

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी से मिलता-जुलता रंग है बसों का
परिवहन अधिकारी के मुताबिक बस संख्या यूपी 23 टी-4603 पर आनंद विहार-दिल्ली, कौशांबी-गढ़मुक्तेश्वर-मैट्रो लिखा है। यह बुलंदशहर निवासी रियाजुद्दीन के नाम दर्ज है। दूसरी बस संख्या यूपी 13 बीटी-9994 इस्लाम खालिसा बुलंदशहर के चौधरी ट्रेवल्स के नाम से दर्ज है। बसों पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम जैसा मिलता-जुलता रंग किया गया है। इस तरह की बसें रात में दिल्ली से रामनगर की ओर जाती हैं जो यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते हैं। इसकी शिकायत जिलाधिकारी तक भी पहुंच चुकी है। 2018 में तत्कालीन एआरटीओ अनिता चंद ने भी तीन ऐसी डग्गामार बसें पकड़ी थीं। 

चेकिंग के दौरान दो डग्गामार बस पकड़ी हैं। दोनों बसें ओवरलोड पाई गई जिनमें 65-70 यात्री सवार थे। इनके पास परमिट, टैक्स और चालक के पास लाइसेंस नहीं मिला है। यह बसें रात में चलती है। दोनों बस सीज कर 35-35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बस पर तैनात कर्मियों के खिलाफ आनंद विहार दिल्ली में शिकायत की है।
- अभिलाष गैरोला, परिवहन कर/प्रवर्तन अधिकारी, काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed