फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Call to take the achievements of the government from door to door

सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Call to take the achievements of the government from door to door
हल्द्वानी। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में दमखम से उतरने के लिए केंद्र और राज्य कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने को कहा है। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के महिला मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटे नेताओं ने महिलाओं से चुनाव की बागडोर संभालने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड की सह-प्रभारी रेखा वर्मा ने कहा कि पार्टी ने जातिवाद, परिवारवाद को दरनकिनार को महिलाओं को प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया है। सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास प्रधानमंत्री का का यह ध्येय वाक्य आज साकार होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि मोदी सरकार की प्रत्येक योजना में महिला सशक्तिकरण का ख्याल रखा जाता है। उत्तराखंड प्रदेश की 13 जिला पंचायतों में 10 जिला पंचायत अध्यक्ष महिला हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह अपनी पार्टी की चिंता करें। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि यह इतनी बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की मौजूदगी को वह भविष्य के लिए आशीर्वाद के रूप में देख रहे हैं। आज भाजपा बुलंदियों पर महिलाओं के सहयोग से है। जिला पंचायत अध्या बेला तोलिया ने अपनी बात रखी। संचालन जानकी पोखरिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ देख कर गदगद
हल्द्वानी। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखकर मंचासीन नेता और पदाधिकारी गदगद दिखाई दिए। भाषणों पर खूब तालियां बजी। राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ फोटो खींचवाने के लिए भी होड़ दिखाई दी।
ये रहे मौजूद
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रतिभा जोशी, गोपाल रावत, शांति मेहरा, प्रेमा जोशी, ममता साह, माया गोस्वामी, दीपा ढौंडियाल, आनंदी बिष्ट, ममता भट्ट, कमल नयन जोशी, विकास भगत, नवीन भट्ट, महेंद्र डिगारी, जोगा मेहरा, रवि कुरिया आदि।

नए वोटरों को भाजपा से जोड़े: नेहा
हल्द्वानी। भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कुमाऊं संभाग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नए वोटरों को संगठन से जोड़ने को भी कहा। नेहा जोशी कुल्यापुरा में नव मतदाता सम्मेलन में भी शामिल हुईं। इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष योगेश रजवार, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, कार्यक्रम संयोजक गौरव जोशी, प्रदेश महामंत्री रंजन बर्गली, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी, प्रदेश मंत्री विपिन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed