फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CAA is made to grant citizenship: Shukla

सीएए नागरिकता देने के लिए बना है : शुक्ला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
CAA is made to grant citizenship: Shukla
किच्छा की जनसभा - फोटो : KITCHHA
किच्छा। नागरिकता संशोधन कानून बनाए जाने पर रविवार को टैक्सी स्टैंड पर केंद्र सरकार का आभार जताने के लिए जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें विधायक राजेश शुक्ला ने कहा है कि यदि पाकिस्तान न बना होता तो आज सीएए जैसे कानून बनाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। उन्होंने कांग्रेस पर निर्दोष लोगों की भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया। साथ ही जनता से कांग्रेस की अफवाहों से सावधान रहने की अपील की।
विज्ञापन

विधायक शुक्ला ने कहा कि सीएए उन लोगों के लिए बना है, जो विदेशों में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में महज अफवाह फैलाने का काम कर रही है। यह कानून नागरिकता देने के लिए बना है न कि नागरिकता खत्म करने के लिए। उन्होंने केंद्र सरकार का इस कानून बनाने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता कुंदन लाल खुराना की अध्यक्षता में हुई जनसभा को पूर्व चेयरमैन हरीश चंद पंत, शैली फुटेला, कमलेंद्र सेमवाल, अशोक रघुवंशी और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष इफ्तेखार मियां ने भी संबोधित किया। जनसभा में क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण अंचलों से बड़ी तादाद में लोग पहुंचे थे। संचालन मंडल अध्यक्ष विवेक राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां भाजपा के पंतनगर मंडल अध्यक्ष अमित पुरोहित, विपिन जल्होत्रा, जानकी तिवारी, राजेश तिवारी, नरेंद्र ठुकराल, राकेश गुप्ता, शोभित शर्मा, विनोद फुटेला, महेंद्र पाल, चूढ़ामणि सागर, गफ्फार खान आदि थे।
प्रशासन ने रैली निकालने की नहीं दी इजाजत
किच्छा। सीएए कानून बनाने पर केंद्र सरकार का आभार जताने के लिए जनसभा से पहले क्षेत्र में रैली निकाली जानी प्रस्तावित थी लेकिन प्रशासन ने रैली की इजाजत नहीं दी। इसके बाद जनसभा से ही कार्यक्रम का आरंभ किया गया। जनसभा होने तक प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। एएसपी देवेंद्र पींचा जनसभा के खत्म होते तक कोतवाली में जमे रहेे। नगर के डीडी चौक और मुख्य बाजार में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
सीएए के समर्थन में रैली की संभावना पर पुलिस रही अलर्ट
खटीमा। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में डिग्री कॉलेज से रैली और सभा की संभावना को लेकर पुलिस प्रशासन सुबह हाई अलर्ट पर रहा। अभाविप को रैली की अनुमति न मिलने पर कुछ कार्यकर्ता एकत्र हुए और सीएए एवं 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती (युवा दिवस) को लेकर चर्चा हुई। इस बीच एसएसआई के नेतृत्व में पुलिस कर्मी कॉलेज परिसर में तैनात रहे।
बता दें कि अभाविप की ओर से सीएए के समर्थन में रविवार को रैली और सभा की तैयारी चल रही थी। इसके लिए शनिवार को अनुमति का प्रयास किया गया। छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित बहादुर पाल ने बताया कि प्रशासन की ओर से रैली की अनुमति नहीं मिली। इधर, रविवार को कोतवाली में रुद्रपुर से अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा और एसएसआई देवेंद्र गौरव के नेतृत्व में एक पुलिस टीम डिग्री कॉलेज परिसर में तैनात रही।
इधर, रैली तो नहीं निकली लेकिन अभाविप के जिला संगठन मंत्री मनीष राणा, छात्रसंघ अध्यक्ष पाल, महासचिव सुभम गुप्ता, नगर मंत्री मुकुल कुमार, परिषद कॉलेज इकाई प्रमुख नीरज धामी, कॉलेज मंत्री प्रमोद गड़कोटी, तहसील संयोजक पारस अग्रवाल, मनीष, विनय, कमल, राजेश खर्कवाल आदि पहुंचे और बीएड संकाय के समीप मैदान में चर्चा की।

केलाखेड़ा। नगर के समीपवर्ती गांव रम्पुरा काजी में अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर सीएए का समर्थन किया। वहां पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आरके महाजन ने सिख समाज की कुर्बानी को याद करते हुए नमन किया और सीएए का समर्थन किया। बैठक की अध्यक्षता गुरमेल सिंह ने की। वहां राजेंद्र सिंह, गुरमेल सिंह, कुलवंत सिंह, गुरमीत सिंह, मंगत सिंह, भरत सिंह, बाबा भजन सिंह, बलकार सिंह, सुखदेव सिंह, मनजीत सिंह, दलबीर सिंह, रमेश सिंह, विशाखा सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed