फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Businessman attacking looting

व्यवसायी पर हमला कर लूटपाट

Mon, 13 Jul 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर। Updated Mon, 13 Jul 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन

अभी पीरूमदारा की घटना को रामनगर के लोग भूल नहीं पाए थे कि डकैतों ने रविवार आधी रात  चिल्किया डंगवाल कालोनी के व्यवसायी पर हमला कर लूटपाट की। डकैत व्यवसायी की पत्नी से हीरे और सोने के जेवरात ले गए। व्यवसायी के हो हल्ला करने पर डकैत भाग निकले।

विज्ञापन


 घटना की सूचना मिलने पर रामनगर पुलिस डकैतों की तलाश में जुट गई है। इधर गांव के लोग डकैतों की धमक से खौफजदा हैं। इलाज के लिए व्यवसायी को अस्पताल में ले जाया गया है। चिल्किया डंगवाल कालोनी निवासी परमिंदर पाल सिंह की भवानीगंज में सिटी ग्लास नाम से दुकान है।
विज्ञापन


 रविवार आधी रात दुकानदार रामनगर से अपने घर पहुंचे। जैसे ही  व्यवसायी ने घर का  दरवाजा खोला तो बदमाश भी पीछे से अंदर गैलरी में घुस गए। उन्होंने व्यवसायी के सिर पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। पति की चीख सुनकर पत्नी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


 डकैतों ने व्यवसायी की पत्नी से तमंचे के बल पर दो हीरे, एक सोने की अंगूठी और चेन उतरवा ली। व्यवसायी ने साहस जुटाकर शोर मचाया तो डकैत जेवर लेकर भाग निकले।  घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर डकैतों की  तलाश शुरू कर दी है।


व्यवसायी का कहना है कि डकैतों की संख्या छह थी। पांच डकैत अपना मुंह कपड़े से ढके हुए थे। एक डकैत का मुंह खुला हुआ था।  लोगों का कहना है कि अभी करीब दो सप्ताह पहले पीरूमदारा में इसी प्रकार परिवार को बंधक बनाकर डकैती हुई थी लेकिन उस घटना का पुलिस खुलासा करने में असफल रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed