{"_id":"5fe3aa1a8ebc3e3d426929bb","slug":"bus-running-on-ramnagar-kalagarh-road-from-tomorrow-corbett-tiger-reserve-gave-permission-to-operate-bus-from-kotdwar-to-ramnagar-ramnagar-news-hld40848109","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर-कालागढ़ मार्ग पर कल से दौड़ेगी बस, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व ने कोटद्वार से रामनगर तक दी बस संचालन की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर-कालागढ़ मार्ग पर कल से दौड़ेगी बस, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व ने कोटद्वार से रामनगर तक दी बस संचालन की अनुमति
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
रामनगर (नैनीताल)। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल को जोड़ने के लिए कोटद्वार से कालागढ़-रामनगर वन मार्ग पर गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड की बस 25 दिसंबर से संचालित होगी। इसके लिए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ओर से अनुमति दे दी गई है। हालांकि नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) ने राज्य के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक और जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक को नोटिस जारी कर दिया है।
मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के निर्देश पर जीएमओयू कोटद्वार को सीटीआर प्रशासन ने पत्र लिखकर बस चलाने की अनुमति दी है। जीएमओयू की पहली बस अपराह्न 11 बजे कोटद्वार से रामनगर के लिए चलेगी, जबकि दूसरे दिन अपराह्न 11 बजे से बस कोटद्वार को रवाना होगी। इस वन मार्ग पर बस चलाने की अनुमति अग्रिम आदेशों तक है। इस मार्ग में प्रतिदिन एक ओर से सिर्फ एक ही बस चलेगी। अधिक बारिश होने या वन मार्गों के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में यह अनुमति स्वत: समाप्त मानी जाएगी। निर्धारित वाहन शुल्क देना होगा, जो पाखरों और ढेला गेट पर वसूला जाएगा।
बस में वन्यजीव सुरक्षा के लिए वन विभाग के दो कर्मचारियों को प्रतिदिन निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
सूर्योदय से पूर्व और सूर्योदय के बाद वन मोटर मार्ग पर बस नहीं चलेगी। टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वाहन से उतरने की अनुमति नहीं होगी और कहीं पर भी वाहन नहीं रोका जाएगा। इसके लिए 25 बिंदुओं समेत सीटीआर प्रशासन ने अनुमति पत्र जीएमओयू को भेजा है। सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि बस चलाने की अनुमति दे दी है। दूसरी ओर जीएमओयू कोटद्वार के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने बताया कि सीटीआर की ओर से अग्रिम आदेश मिला है, जो स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
बैठक में तय होगा यात्री किराया
रामनगर। जीएमओयू कोटद्वार के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने बताया कि अभी बस का किराया तय नहीं हुआ है। कहा कि इसके लिए जल्द बैठक की जाएगी और बैठक में ही यात्री किराया तय किया जाएगा। (संवाद)
अब कोटद्वार-रामनगर की दूरी होगी कम
रामनगर। वन मार्ग खुलने से रामनगर से कोटद्वार की दूरी कम हो जाएगी। यूपी होते हुए बसों को 160 किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता था। इससे यात्रियों का समय और किराया भी अधिक लगता था। कंडी मार्ग खुलने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी और रामनगर-कोटद्वार का सफर सिर्फ 80 किलोमीटर रह जाएगा। (संवाद)
बसें चलाने के मामले में रिपोर्ट तलब
देहरादून। बस चलाने की कवायद के बीच एनटीसीए के डीआईजी राजेंद्र जी गायकवाड़ ने मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक और जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व निदेशक से इस मुद्दे पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। सेंटर फॉर वाइल्डलाइफ एंड एनवायरमेंटल लिटिगेशन फाउंडेशन (सीडब्ल्यूईएल) की ओर से नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी को शिकायत दर्ज करा दी है। सीडब्ल्यूईएल के अनुसार जिस कंडी रोड पर बसें संचालित करने की योजना बनाई गई है वह क्षेत्र जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व के कोर जोन में आता है। ऐसे में यदि कोर जोन में गाड़ियों का संचालन शुरू किया जाता है तो इसका सीधा असर जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व के बाघों पर पड़ेगा।