{"_id":"69f112fc3c90aa3c020c9b43","slug":"bus-frequencies-to-increase-on-the-nainital-haldwani-route-nainital-news-c-238-1-shld1023-125358-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ेंगे
Wed, 29 Apr 2026 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। आगामी पर्यटन सीजन में पर्यटकों की आमद और यातायात के दबाव को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्यटकों को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर अतिरिक्त बसें संचालित करने की योजना बनाई गई है। तल्लीताल रोडवेज स्टेशन की इंचार्ज विमला का कहना है कि सीजन के दौरान भीड़ बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ उनके फेरों में भी इजाफा किया जाएगा। वर्तमान में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुख्य मार्गों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन