{"_id":"65624dd5debeafc26f0a4d78","slug":"bus-conductor-handed-fake-tickets-to-17-out-of-43-passengers-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-1578-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बस कंडक्टर ने 43 में से 17 यात्रियों को थमाया फर्जी टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बस कंडक्टर ने 43 में से 17 यात्रियों को थमाया फर्जी टिकट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर डिपो की बस के परिचालक ने 17 यात्रियों को फर्जी टिकट थमाकर पूरा किराया वसूल लिया। यह मामला पकड़ में तब आया जब अमरोहा के जोया टोल प्लाजा पर यातायात निरीक्षक की टीम ने बस में यात्रियों के टिकट की चेकिंग की। टीम के अनुसार बस में 43 यात्री सवार थे और इनमें से सिर्फ 26 यात्रियों के ही टिकट बने थे।
रामनगर डिपो की बस शुक्रवार रात आठ बजे दिल्ली के आनंद विहार से चली थी। बस करीब पौने दस बजे जोया टोल प्लाजा पर पहुंची तो वहां यातायात निरीक्षक नईम अहमद और पूरन डांगी ने बस की चेकिंग की। यातायात निरीक्षकों ने बताया कि बस में सवारी तो 43 थीं, लेकिन टिकट 26 के ही बने थे। यात्रियों से टिकट मांगे तो 17 यात्रियों के टिकट फर्जी थे।
जांच के बाद पता चला कि परिचालक नरदेव सिंह ने 17 यात्रियों को फर्जी टिकट दे दिए। ये सभी यात्री काशीपुर के थे, जो दिल्ली से बैठे थे। परिचालक ने 6025 रुपये की धांधली की थी। यातायात निरीक्षकों ने मामले के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
रामनगर डिपो के एआरएम आनंद प्रकाश ने बताया कि दिल्ली से रामनगर आ रही रामनगर डिपो की बस में 17 यात्रियों के फर्जी टिकट यातायात निरीक्षकों को मिले। इस मामले की जांच की जा रही है।