फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Burnt body of a young man found in the forest; murder suspected.

Nainital News: जंगल में मिला युवक का जला हुआ शव, हत्या की आशंका

Fri, 12 Jun 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 12 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Burnt body of a young man found in the forest; murder suspected.
पीरूमदारा। दिहाड़ी मजदूरी करने वाले युवक को छप्पर बनाने के बहाने घर से बुलाया गया लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटा। बुधवार रात करेलपुरी के पास जंगल में गुरुदास (25) का शव गर्म पदार्थ से झुलसा हुआ पड़ा मिला। परिजनों ने आशंका जताई कि कच्ची शराब पीने के दौरान हुए आपसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस छह संदिग्धों से पूछताछ के बाद मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

करेलपुरी निवासी (25) गुरुदास पुत्र पूरन सिंह दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता था। गुरुदास के मुंह बोले ताऊ ईश्वर सिंह ने बताया कि बुधवार को गांव का एक युवक उसे छप्पर बनाने के कार्य बताकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद घर से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में पहुंचे जहां एक अन्य व्यक्ति पहले से कच्ची शराब बना रहा था। बताया जा रहा कि तीनों ने मिलकर वहां कच्ची शराब बनाई और शाम को साथ बैठकर पी। इसी बीच उन लोगों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद दोनों लोग अपने घर आ गए लेकिन गुरुदास अपने घर नहीं पहुंचा। देर रात तक जब वह घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर रात तक खोजबीन करने के बाद युवक का शव कच्ची शराब की भट्टी के कुछ दूरी पर जंगल में मिला। मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य
कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। हत्या समेत सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है। युवक के शरीर को किसी पदार्थ से जलाया गया है। मामले में हत्या की आशंका को देखते हुए कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृतक का एक भाई व दो बच्चे हैं। परिजनों के हत्या की आशंका जताने के बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल के आसपास से साक्ष्य एकत्र कर जांच के लिए भेज दिए हैं। युवक का शव लहन या गर्म पानी आदि से जलाने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल में शराब की भट्ठियां धधक रहीं
करेलपुरी क्षेत्र में युवक की मौत के मामले में ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने कहा कि थारी क्षेत्र में लंबे समय से कच्ची शराब बनाई जा रही है। पर पुलिस-प्रशासन की ओर से शराब तस्करी रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। आरोप लगाया कि विभागीय मिलीभगत से जंगल में कच्ची शराब की भट्ठियां धधक रहीं हैं।



मामला संज्ञान में आया है। फोरेंसिक टीम की ओर से घटनास्थल के आसपास से मिट्टी, फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्यों को जुटाया गया है। परिजनों से भी युवक के संबंध में जानकारी ली है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
अमित कुमार सैनी, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed