{"_id":"dd7cc150d23677edb5447c2736d278b1","slug":"burglars-reconstructed-home-of-a-retired-military-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने खंगाला रिटायर्ड फौजी का घर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने खंगाला रिटायर्ड फौजी का घर
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 19 May 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमपुर लोसज्ञानी स्थित रिटायर्ड फौजी के घर के तीन कमरों को चोरों ने खंगाल डाला। चोर घर से जेवरात, सामान और नलों की टोंटियों तक को समेटकर ले गए। सूचना पर मुखानी पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। चोर चहारदीवारी फांदकर अंदर घुसे थे।
विज्ञापन
प्रेमपुर लोसज्ञानी निवासी रिटायर्ड फौजी दीवान सिंह मेहता मूल रूप से डीडीहाट (पिथौरागढ़) के रहने वाले हैं। छह मई को रिटायर्ड फौजी परिवार सहित अपने पैतृक घर चले गए और उन्होंने मकान की रखवाली के लिए पड़ोसी हरिश्चंद्र भट्ट को कह गए थे। सोमवार सुबह पड़ोसी ने देखा कि दीवान सिंह का मेन गेट बंद है, लेकिन मकान का ताला टूटा हुआ था। पड़ोसी ने मकान में जाकर देखा तो तीन कमरों का सारा सामान उथल-पुथल पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
चोर नल की टोंटियां तक खोलकर ले गए हैं। पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर घटना की जानकारी गृहस्वामी को दी। पुलिस का कहना है कि रिटायर्ड फौजी के घर आने पर ही चोरी हुए जेवर और सामानों की सही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन