फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Burden on the pockets of passengers, increased fares in buses

यात्रियों की जेब पर बोझ, बसों में बढ़ गया भाड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Burden on the pockets of passengers, increased fares in buses
हल्द्वानी। शासन से आदेश जारी होने के बाद रोडवेज की बसों में शनिवार को किराया बढ़ा दिया गया है। इससे पूरे राज्य में रोडवेज को प्रतिमाह 6 करोड़ की अतिरिक्त आय होने की उम्मीद है। रामनगर जाने के लिए 20 रुपये अतिरिक्त देने होंगे, जबकि दिल्ली तक के किराये में 10 रुपये का इजाफा किया गया है।
विज्ञापन

शासन ने शुक्रवार को आदेश जारी कर रोडवेज की बसों का किराया बढ़ा दिया था। शनिवार से इस आदेश को लागू कर दिया गया। यात्रियों ने नई दरों के अनुसार भाड़ा दिया। राज्य में रोडवेज की 1275 बसें हैं। अनुमान है कि इन बसों से प्रतिमाह 60 करोड़ तक की आय होती है। अब हर महीने आय में 6 करोड़ की और बढ़ोतरी होगी। इधर रोडवेज की बसों में किराया बढ़ने के बाद लोगों की जेब पर बोझ और बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि महंगाई की मार से त्रस्त जनता पर सरकार ने एक और बोझ डाल दिया है। इधर रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि बेहतर सुविधाएं देने और कर्मचारियों को समय पर वेतन देने के लिए किराए में बढ़ोत्तरी जरूरी थी।
विज्ञापन

निजी वाहन स्वामी सोमवार को बढ़ा सकते हैं भाड़ा
हल्द्वानी। निजी वाहन स्वामियों ने अभी किराया नहीं बढ़ाया है। हालांकि इसे लेकर आदेश जारी हो गया है। निजी वाहन स्वामियों ने बताया कि इसका आदेश अभी तक नहीं मिला है। अनुमान है कि सोमवार को आरटीओ से बढ़े हुए भाड़े का आदेश मिल जाएगा। कुमाऊं द्वार टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष किशन पांडे ने बताया कि जैसे ही आदेश मिल जाएगा, उसके बाद हम भी किराए में बढ़ोतरी कर देंगे। तिपहिया ऑटो चालक मालिक वेलफेयर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. केदार पलड़िया ने बताया कि हमें अभी आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस का किराया नहीं बढ़ा
हल्द्वानी। एंबुलेंस स्वामियों ने बताया कि वह पूर्व के किराये के अनुसार ही चलेंगे। एंबुलेंस एसोसिएशन के अरशद ने बताया कि डेढ़ साल पहले एंबुलेंस के किराये की सूची जारी हुई थी। उसके अनुसार ही इसका संचालन किया जा रहा है।
------------
हल्द्वानी से अन्य शहरों में अब रोडवेज की बसों में ये होगा किराया
पहले अब बढ़ोतरी
रामनगर- 80 100 20
अल्मोड़ा- 170 210 40
रानीखेत- 160 200 40
पिथौरागढ़- 380 465 85
हरिद्वार- 340 385 45
देहरादून- 440 500 60
दिल्ली- 380 390 10
फरीदाबाद- 405 420 15
नैनीताल- 70 85 15
टनकपुर- 140 180 40
बरेली- 130 145 15
कानपुर- 425 435 10
=:===============:=
रोडवेज की बसों में बढ़ा भाड़ा शनिवार से लागू हो गया है। ऑनलाइन तकनीक के चलते मशीनों में नया भाड़ा अपडेट हो गया है।
-सुरेंद्र सिंह बिष्ट, एआरएम, हल्द्वानी डिपो।
--------------
केमू के पदाधिकारी रविवार की शाम को करेंगे बैठक
हल्द्वानी। केमू के पदाधिकारी रविवार की शाम किराया बढ़ाने को लेकर बैठक कर निर्णय लेंगे। केमू के अध्यक्ष सुरेश डसीला ने बताया कि शासन का आदेश अभी नहीं मिला है। आरटीओ से आदेश मिलने का इंतजार है। इसे लेकर बैठक की जाएगी। इसके बाद आदेश का अध्ययन किया जाएगा। तब किराया बढ़ाए जाने को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

---------------
राज्य की सीमा में ही बढ़ा है बसों का किराया
हल्द्वानी। परिवहन निगम ने राज्य के अंदर संचालित होने वाली बसों का ही किराया बढ़ाया है। इस वजह से हल्द्वानी से रामनगर का किराया जहां 20 रुपये बढ़ा है तो वहीं हल्द्वानी से दिल्ली का किराया केवल 10 रुपये बढ़ाया गया है। रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि ऊधमसिंह नगर जिले की सीमा के बाद उत्तर प्रदेश शुरू हो जाता है। हल्द्वानी से दिल्ली जाने पर बस उत्तराखंड में करीब 35 किमी ही चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed