फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bulldozer runs on religious place in Haldwani

Uttarakhand : हल्द्वानी में धार्मिक स्थल पर चला बुलडोजर, 300 से अधिक घायल, जानें क्या है बवाल की वजह

Fri, 09 Feb 2024 12:00 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 09 Feb 2024 12:00 AM IST
सार

Uttarakhand News: हल्द्वानी के बनभूलपुरा में मलिक के बगीचे में अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए नमाज स्थल और मस्जिद तोड़ने गई नगर निगम और पुलिस की टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें 300 से अधिक लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Bulldozer runs on religious place in Haldwani
हल्द्वानी में भड़की हिंसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में सरकारी जमीनों पर बने अवैध धार्मिक स्थलों को हटाए जाने की कार्रवाई जारी है। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में अवैध मस्जिद और मदरसे को तोड़ा गया, जिसको लेकर शहर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया। हिंसा में 300 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया है। कार्रवाई के दौरान हालात को संभालने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोल भी छोड़ने पड़े। 

विज्ञापन


पथराव की सूचना के बाद व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद करने शुरू कर दिए थे। अंधेरा होने से पहले ही हल्द्वानी का बाजार लगभग बंद हो गया था। स्थानीय लोगों ने मस्जिद और मदरसे को तोड़ने का विरोध किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मौके पर मौजूद नगर निगम की जेसीबी भी तोड़ दी। इससे करीब 15 मिनट तक काम रुका रहा। इस बीच दूसरे जिलों से और फोर्स बुला ली गई। बनभूलपुरा में धार्मिक स्थल को तोड़ने की कार्रवाई के दौरान हुए बवाल से बाजार में भी अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन


बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बगीचे में नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को अवैध मस्जिद और मदरसा तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। मगर इसका विरोध कर रहे लोगों ने पथराव कर दिया। मामला आगजनी और तोड़फोड़ तक पहुंच गया।हालांकि शाम 4 बजे पुलिस फोर्स के पहुंचने से पहले ही बनभूलपुरा क्षेत्र की दुकानें बंद हो गई थी। वहीं बवाल की सूचना पर शाम करीब साढ़े 4 बजे ताज चौराहे से लगे मीरा मार्ग, रेलवे बाजार, नया बाजार लाइन की दुकाने एकाएक बंद होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- हल्द्वानी में बवाल: बनभूलपुरा में धार्मिक स्थल तोड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव, भीड़ पर दागे गए आंसू गैस के गोले

 

इसे देखते हुए बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकानों में मौजूद ग्राहकों को भी दुकानदार वापस घर भेजने लगे और सामान जल्दी अंदर करने लगे। शाम साढ़े 5 बजे तक पटेल चौक, सदर बाजार, लोहार लाइन, सब्जी मंडी, बर्तन बाजार सहित अन्य बाजारों की दुकानें भी बंद हो गई। वहीं दूसरी ओर मंगल पड़ाव क्षेत्र में भी बवाल की सूचना पर अधिकतर दुकानें बंद हो गई थी। 

इस दौरान उनकी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ झड़प हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने अपने घरों की छतों से पुलिस पर पथराव किए। जेसीबी मशीन पर भी पथराव किया गया, जिसमें 20 से अधिक पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल हो गए। 

बता दें कि, बीते कई दिनों से प्रशासन और हल्द्वानी नगर निगम की टीम सरकारी जमीनों पर बने अवैध भवनों और धार्मिक स्थलों को ध्वस्त करने में लगी हुई है। गुरुवार को भी प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम बुलडोजर के साथ बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के मालिक के बगीचे में पहुंची। इस दौरान यहां अवैध रूप से बनी मस्जिद और मदरसे पर बुलडोजर चलाया गया। इसके बाद से इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया। 

हल्द्वानी नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने मस्जिद और मदरसे के संचालकों को नोटिस भेजा था, नोटिस भेजने के बाद भी उन्होंने मस्जिद और मदरसे से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखाए, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed