फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Budget approved for automated parking in Nainital

Uttarakhand: काठगोदाम में बस टर्मिनल, नैनीताल में ऑटोमेटेड पार्किंग के लिए बजट मंजूर, इतने रुपये होंगे खर्च

Tue, 16 Jan 2024 04:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 16 Jan 2024 04:08 PM IST
सार

काठगोदाम में बस टर्मिनल निर्माण के साथ ही नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में ऑटोमेटेड पार्किंग निर्माण का रास्ता भी साफ हो गया है। इन दोनों परियोजनाओं के लिए प्रदेश सरकार ने 10131.95 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। 

विज्ञापन
Budget approved for automated parking in Nainital
पार्किंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काठगोदाम में बस टर्मिनल निर्माण के साथ ही नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में ऑटोमेटेड पार्किंग निर्माण का रास्ता भी साफ हो गया है। इन दोनों परियोजनाओं के लिए प्रदेश सरकार ने 10131.95 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। साथ ही आवास विभाग के अंतर्गत पिथौरागढ़ के जाखनी तिराहा में कार पार्किंग के लिए 556.19 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने परिवहन विभाग के अंतर्गत काठगोदाम में बस टर्मिनल निर्माण परियोजना के लिए 6728.82 लाख की स्वीकृति दे दी है और प्रथम किस्त के रूप में 10 करोड़ रुपये मंजूर भी गए हैं। नैनीताल में आवास विभाग के अंतर्गत नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर नेशनल होटल तल्लीताल परिसर में ऑटोमेटेड/ मैकेनाइज्ड पार्किग निर्माण के लिए 3403.13 लाख की स्वीकृति दी है। सरकार ने आवास विभाग के तहत ही पिथौरागढ़ शहर के जाखनी तिराहा में बहुमंजिला कार पार्किंग निर्माण के लिए 556.19 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन


काठगोदाम में हिल डिपो के लिए हरी झंडी मिल गई है। इसके लिए उत्तराखंड परिवहन निगम के काठगोदाम डिपो, क्षेत्रीय कार्यशाला और एआरएम कार्यालय के करीब 3.5 एकड़ भूमि का चयन किया गया है। परिवहन निगम के अनुसार, डिपो में बसों के संचालन के लिए 30 प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे। यहां 100 बसें खड़ी करने की जगह होगी। दूसरे फेज में दोमंजिला बस अड्डे में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स सहित अन्य व्यवसायिक गतिविधियां शुरू कर जाएंगी। इसके संचालन के लिए पीपीपी मोड पर दिए जाने की भी कवायद चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ के लिए चलेंगी बस: शहर के जाम को कम करने के लिए केमू बस अड्डा भी हिल डिपो में बनेगा। निगम के अनुसार, रोडवेज की पहाड़ में संचालित सेवाएं इसी बस अड्डे से चलेंगी।

दूसरे राज्यों की बसें भी आएंगी यहां: हिल डिपो में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़, पंजाब से आने वाली बसें भी आएंगी। शहर में पुराने बस अड्डे को स्मार्ट सिटी के तहत आधुनिक बनाया जाएगा जहां निगम की बसें सिर्फ सवारी बैठाने और उतारने ही जाएंगी। यहां उनका स्टॉपेज नहीं बनाया जाएगा।

आवास खाली करने लगे हैं लोग
काठगोदाम डिपो से लगकर परिवहन निगम की आवासीय कॉलोनी भी है। बस अड्डे के लिए इस कॉलोनी को भी तोड़ा जाना है। आवास खाली करने के नोटिस के क्रम में दस में से दो ने परिवारों ने घर छोड़ दिए हैं। वहीं, एआरएम कार्यालय भी शिफ्ट करने की कवायद होने लगी है। सूत्रों के अनुसार एआरएम कार्यालय हल्द्वानी डिपो के एआरएम कार्यालय में शिफ्ट किया जा सकता है।

शासन ने डीपीआर को मंजूरी दे दी है। अब बस अड्डे के निर्माण के लिए जल्द कार्यदायी संस्था तय कर निर्माण कार्य शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। -दीपक जैन, महाप्रबंधक, संचालन
 

क्या है मैकेनाइज्ड पार्किंग
यह पार्किंग फुली ओटोमेटिक होती है। इसमें एक के ऊपर एक कर तीन वाहन खड़े किए जा सकते हैं। जब चालक पार्किंग स्थल पर वाहन छोड़ देता है तो यांत्रिक प्रणाली स्वत: ही कार को उठाकर सिस्टम से पूर्व निर्धारित स्थान पर ले जाकर खड़ा कर देती है। इससे कम जगह में ज्यादा वाहन खड़े किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed