{"_id":"687c01a3560a5e7ab4065dac","slug":"bsnl-installed-46-new-towers-for-better-4g-network-nainital-news-c-238-1-ntl1005-116765-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बेहतर 4जी नेटवर्क के लिए बीएसएनएल ने लगाए 46 नए टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बेहतर 4जी नेटवर्क के लिए बीएसएनएल ने लगाए 46 नए टावर
Sun, 20 Jul 2025 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 20 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ओर बेहतर इंटरनेट सेवा देने के लिए डिविजन के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में 46 नए टावर लगाकर वहां 4जी सेवा को प्रभावी कर दिया गया है। पूर्व में लगे 90 टावरों को भी 2जी, 3जी से अपग्रेड कर 4जी किया जा चुका है। इससे अब दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी संचार की बेहतर सेवा मिलने लगी है।
बीएसएनएल की ओर से सेवाओं को अपग्रेड किया जा रहा है। केंद्र व राज्य सरकार के आदेश पर संचार से वंचित दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है। बीएसएनएल के प्रभागीय अभियंता विकास मेहरा ने बताया कि विभाग ने ओखलकांडा, धारी, बेतालघाट, भीमताल ब्लॉक के विभिन्न गांवों समेत सौड़, बगड़ गांव में 46 नए 4जी टावर लगाए जिन्होंने कार्य शुरू कर दिया है। इसके साथ 90 पुराने 2जी व 3जी टावर को 4जी में अपग्रेड किया। निशुल्क सिम भी अपग्रेड किए जा रहे हैं। इसके साथ ही बेहतर सिग्नल के लिए कॉपर लाइन को फाइबर में चेंज किया जा रहा है। उन्होंने कहा गांव में रोजगार के इच्छुक बीएसएनएल के सिम बेचने समेत रिटेलर का कार्य कर विभाग से जुड़ सकते हैं। बीते महीनों में ग्राम्र प्रधान को संबंधित पत्र भी भेजे जा चुके हैं।