फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Brother-in-law attacks sister-in-law in nainital

Nainital News: मारपीट में देवर का भाभी पर दरांती से जानलेवा हमला, आठ टांके आए; चचेरे भाइयों में हुआ था विवाद

Thu, 12 Sep 2024 10:31 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 12 Sep 2024 10:31 AM IST
सार

नैनीताल से सटे ग्रामीण क्षेत्र में चचेरे भाइयों में विवाद हो गया। विवाद में एक भाई अपने परिवार के साथ चचेरे भाई के घर में घुस गया और मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं चचेरे देवर ने भाभी पर दरांती से हमला कर घायल कर दिया।

विज्ञापन
Brother-in-law attacks sister-in-law in nainital
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

नैनीताल नगर से सटे ग्रामीण क्षेत्र में चचेरे भाइयों में विवाद हो गया। विवाद में एक भाई अपने परिवार के साथ चचेरे भाई के घर में घुस गया और मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं चचेरे देवर ने भाभी पर दरांती से हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला का बीडी पांडे अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला के पति ने राजस्व पुलिस को घटना की सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।

घुग्घू सिगड़ी निवासी चंदन सिंह ने बताया कि उसका चचेरे भाइयों से जमीन और अन्य मामलों को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार देर शाम को चचेरे भाई के साथ उसकी फिर से कहासुनी हो गई। इस चचेरा भाई अपने परिवार सदस्यों के साथ उनके घर में घुस आया और मारपीट करने लगा।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: आधुनिक मशीनों से होगा कैंसर मरीजों का इलाज, स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के लिए 250 पद होंगे सृजित
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने उनकी पत्नी पूजा (33) पर दरांती से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। रात में वाहन की व्यवस्था नहीं होने पर बुधवार सुबह वह पत्नी को लेकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे जहां पत्नी के सिर पर आठ टांके आए। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि मामला राजस्व क्षेत्र का है। यदि शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed