{"_id":"6228eb1ad2e8a93fc15607ac","slug":"boxing-player-of-pithauragarh-haldwani-news-hld4559625106","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन यूथ एवं जूनियर बॉक्सिंग के फाइनल में निकिता तो निवेदिता सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन यूथ एवं जूनियर बॉक्सिंग के फाइनल में निकिता तो निवेदिता सेमीफाइनल में
पिथौरागढ़। एशियन यूथ एवं जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप जॉर्डन में महिला मुक्केबाज निकिता चंद फाइनल में पदक के लिए पंच लगाएंगी जबकि निवेदिता कार्की सेमीफाइनल में बेहतर प्रदर्शन कर फाइनल में पहुंचने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
जार्डन में चल रही एएसबीसी एशियन यूथ एवं जूनियर चैंपियनशिप में पिथौरागढ़ निवासी निकिता चंद ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया। निकिता ने 60 किग्रा भारवर्ग में जॉर्डन की एसेल को पराजित किया। उनका फाइनल मुकाबला 14 मार्च को कजाकिस्तान की उलदाना तबे के साथ होगा। वहीं निवेदिता कार्की ने 48 किग्रा भारवर्ग में जॉर्डन की बटूल हुसैन को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उनकी इस उपलब्धि पर डीएम डॉ. आशीष चौहान, सीडीओ अनुराधा पाल, एसपी लोकेश्वर सिंह, उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ अध्यक्ष अजय सिंह, आजीवन अध्यक्ष मुकर्जी निर्वाण, सचिव गोपाल खोलिया, हरि दत्त कापड़ी, प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी भुवन चंद्र पंत, उप क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, देवी चंद आदि ने जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।