{"_id":"65793b11ddfdef7118034233","slug":"body-of-unknown-man-found-in-bhimtal-lake-2023-12-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भीमताल झील में मिला रेंजर का शव! 15 दिनों से थे लापता, शिनाख्त में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमताल झील में मिला रेंजर का शव! 15 दिनों से थे लापता, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Wed, 13 Dec 2023 10:48 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 13 Dec 2023 10:48 AM IST
सार
भीमताल झील से बुधवार की सुबह एक अज्ञात अधेड़ का शव संदिग्ध हालात में मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाल शव की शिनाख्त करने में लगी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तल्लीताल ठंडी सड़क किनारे भीमताल झील से बुधवार की सुबह एक अज्ञात अधेड़ का शव संदिग्ध हालात में मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाल शव की शिनाख्त करने में लगी है।
विज्ञापन
कांग्रेसी नेता भूपेंद्र कनौजिया ने बुधवार की सुबह झील में एक व्यक्ति के शव होने की सूचना भीमताल पुलिस को दी। थाना पुलिस के एसआई भुवन जोशी पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकालकर लाए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Uttarakhand: आखिर कहां लापता हो गए रेंजर हरीश पांडे, 10 दिन से नहीं लगा सुराग, तलाश में भीमताल पहुंची पुलिस
विज्ञापन
एसआई ने बताया कि शव की शिनाख्त की जा रही है। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया शव हल्द्वानी से लापता चल रहे वन क्षेत्राधिकारी के होने का अंदेशा जता रही है। लापता चल रहे रेंजर की अंतिम लोकेशन भी भीमताल में ही मिली थी। फिलहाल पुलिस अपनी जांच में लगी हुई है।