फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police reached Bhimtal in search of missing Ranger Harish Chandra Pandey

Uttarakhand: आखिर कहां लापता हो गए रेंजर हरीश पांडे, 10 दिन से नहीं लगा सुराग, तलाश में भीमताल पहुंची पुलिस

Sat, 09 Dec 2023 02:52 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 09 Dec 2023 02:52 PM IST
सार

तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर में तैनात ऊंचापुल निवासी भाखड़ा रेंज के रेंजर हरीश चंद्र पांडे दस दिन से लापता हैं। लापता रेंजर हरीश चंद्र पांडे की तलाश में मुखानी पुलिस भीमताल पहुंच चुकी है। रेंजर की आखिरी लोकेशन भीमताल बाजार में मिली है।

विज्ञापन
Police reached Bhimtal in search of missing Ranger Harish Chandra Pandey
रेंजर हरीश पांडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लापता रेंजर हरीश चंद्र पांडे की तलाश में मुखानी पुलिस भीमताल पहुंच चुकी है। रेंजर की आखिरी लोकेशन भीमताल बाजार में मिली है। पुलिस ने भीमताल होटल एसोसिएशन, जल पुलिस, वनकर्मियों समेत अन्य को सजग किया है।

विज्ञापन


तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर में तैनात ऊंचापुल निवासी भाखड़ा रेंज के रेंजर हरीश चंद्र पांडे दस दिन से लापता हैं। एसओ मुखानी प्रमोद पाठक ने बताया कि रेंजर कालू साई मंदिर से भोटिया पड़ाव पहुंचे। वहां से टैक्सी से भीमताल गए। भीमताल बाजार और थाने के सामने लगे सीसीटीवी में उनकी तस्वीर कैद हुई है। वहीं भाखड़ा रेंज में पेड़ कटने का मामला सामने आने के बाद से रेंजर के तनाव में रहने की बात सामने आ रही है। इस संबंध में मुखानी पुलिस ने वन क्षेत्राधिकारी समेत स्टाफ कर्मियों से पूछताछ की है। 

विज्ञापन

29 नवंबर की शाम से लापता है रेंजर
बता दें कि, ऊंचापुल निवासी रेंजर हरीश चंद्र पांडे उम्र 55 साल अपने घर से 29 नवंबर की शाम लापता हो गए थे। काफी ढूंढने के बाद भी उनका कुछ भी पता नहीं चल पाया है। परिजन उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से भी खोजने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed