{"_id":"6753e0c13fa7804ecd0ebc85","slug":"body-of-health-worker-found-hanging-in-mukhani-haldwani-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani News: स्वास्थ्य कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला, पिथौरागढ़ के सचिन ने पत्नी से की थी आखिरी बार बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani News: स्वास्थ्य कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला, पिथौरागढ़ के सचिन ने पत्नी से की थी आखिरी बार बात
Sat, 07 Dec 2024 11:14 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:14 AM IST
सार
नैनीताल जिले के हल्द्वानी के थाना क्षेत्र मुखानी में किराये पर रहने वाले स्वास्थ्यकर्मी का शव फंदे से लटका मिला। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना क्षेत्र मुखानी में किराये पर रहने वाले स्वास्थ्यकर्मी का शव फंदे से लटका मिला। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मूलरूप से पिथौरागढ़ के ऐंचोली निवासी सचिन दिगारी (33) पुत्र मनोहर सिंह दिगारी कुछ समय से मुखानी क्षेत्र में किराये पर रह रहे थे। वह स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे। उनकी पत्नी चंपावत जिले में स्वास्थ्य विभाग में है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात सचिन ने फोन पर अंतिम बार पत्नी से बात की थी। इसके बाद वह कमरे पर चले गए। रात करीब सवा 12 बजे सचिन ने कमरे के अंदर फांसी लगा ली। डेढ़ बजे मकान मालिक ने कमरे में सचिन को फंदे से लटका पाया।
विज्ञापन
उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसटीएच ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन