फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP working to break the country: Yashpal

देश को तोड़ने का काम कर रही भाजपा : यशपाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
BJP working to break the country: Yashpal
भीमताल (नैनीताल)। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस ने देश को जोड़ने का काम किया जबकि आज भाजपा देश को तोड़ने का काम कर रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने खुटानी से रामलीला मैदान तक भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेसियों ने तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा से भाजपा की तानाशाही जन जन तक पहुंचा रही है। जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि भाजपा के शासन में हर वर्ग परेशान हैं। कहा कि देश की जनता इसका सबक भाजपा को सिखाएगी।

इस दौरान पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, संजय साह, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, डॉ. केदार पलड़िया, गोपाल बिष्ट, डीके डालाकोटी, मनोज शर्मा, महेश शर्मा, नीरज कुमार, हिमांशु पांडे, विपिन चंद्रा, गुंजन रौतेला, राजेंद्र कोटलिया, राकेश बृजवासी, विपिन सनवाल, आशा आर्या, निर्मला आर्या, वीरू मेहरा, मदन गौनिया, गजेंद्र गौनिया, विपिन सनवाल, धर्मेंद्र शर्मा, दीपू मेहरा, सुरेंद्र परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed