फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP wants to divert public attention: Yashpal

जनता का ध्यान भटकाना चाहती है भाजपा : यशपाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
BJP wants to divert public attention: Yashpal
हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि एक देश-एक चुनाव केवल का मुद्दा लाकर भाजपा जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। जब चुनाव आयोग चार राज्यों के विधानसभा चुनाव एक साथ नहीं करा पा रहा है तो वन नेशन वन इलेक्शन कैसे संभव है। भाजपा संघीय ढांचे को खत्म करना चाह रही है जबकि भाजपा अच्छी तरह जानती है कि वह इसे लोकसभा में पारित नहीं करा पाएगी। भाजपा को इसे लोकसभा में पास कराने के लिए 362 वोट चाहिए और पूरा एनडीए में 293 सदस्य हैं।
विज्ञापन

आर्य ने कहा कि लोकसभा एवं विधानसभाओं के चुनाव का स्वरूप और मुद्दे बिल्कुल अलग होते हैं। लोकसभा के चुनाव जहां राष्ट्रीय सरकार के गठन के लिए होते हैं। वहीं विधानसभा के चुनाव राज्य सरकार का गठन करने के लिए होते हैं। एकसाथ चुनाव कराने से स्थानीय मुद्दे राष्ट्रीय मुद्दों के सामने दब सकते हैं। जब सभी चुनाव एक साथ होंगे, तो स्थानीय मुद्दे जैसे पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दिया जाएगा। राष्ट्रीय मुद्दे अधिक प्रमुख हो जाएंगे। यह संविधान के खिलाफ और लोकतंत्र के प्रतिकूल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed