{"_id":"62f29bd2d986ed242f4a59ec","slug":"bjp-s-tricolor-yatra-today-state-president-will-be-involved-haldwani-news-hld4719577103","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की तिरंगा यात्रा आज, प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की तिरंगा यात्रा आज, प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल
विज्ञापन

हल्द्वानी। भाजपा कार्यकर्ता बुधवार को तिरंगा यात्रा निकालेंगे। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने में कार्यकर्ता जुटे रहे। इस यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा रामपुर रोड, बाजार क्षेत्र, नैनीताल रोड, तिकोनिया से होते हुए शहीद मेजर चंद्रशेखर मिश्रा पार्क पर पहुंचेगी। यहां पर प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट का हल्द्वानी में पहला आगमन है, कार्यकर्ताओं स्वागत कार्यक्रम की तैयारी भी की है। रामपुर रोड स्थित एक होटल के पास स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। (माई सिटी रिपोर्टर)
फोटो
भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा का वितरण किया
हल्द्वानी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर झंडे का वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने नगर निगम से ईपीएफओ कार्यालय के पास तक प्रतिष्ठानों और घरों में लगाने के लिए झंडा सौंपा। कार्यकर्ताओं ने बुधवार को निकलने वाली तिरंगा यात्रा में भी शामिल होने का अनुरोध भी किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मेयर जोगेंद्र रौतेला, तरुण बंसल, भुवन जोशी, संजय दुम्का आदि मौजूद थे। इसी क्रम में हर घर तिरंगा के नगर संयोजक विनोद जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महिला अस्पताल के पास दुकानों में झंडा का वितरण किया। इस दौरान अमोल मल्होत्रा, कन्हैया लाल जायसवाल, बिंदेश जायसवाल आदि मौजूद थे। (माई सिटी रिपोर्टर)