फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP leader fell in love then married and now quarrel Nainital uttarakhand News in hindi

Nainital: भाजपा नेता को हुआ प्यार... फिर की शादी और अब तकरार...साथ नहीं रहना चाहती पत्नी, जहर को खाने को तैयार

Thu, 05 Dec 2024 01:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी।
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 05 Dec 2024 01:34 PM IST
सार

नेताजी और महिला के बीच प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद दोनों लखनऊ चले गए। शादी के दो साल तक दोनों की अच्छी बनी।

विज्ञापन
BJP leader fell in love then married and now quarrel Nainital uttarakhand News in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो साल पहले हल्द्वानी में पार्टी के संगठन विस्तार के लिए लखनऊ से आया एक भाजपा नेता एक महिला से प्यार कर बैठा। दो बच्चों की मां तलाकशुदा महिला से शादी भी कर ली। महिला अब लखनऊ छोड़कर यहां आ गई तो यह भाजपा नेता पीछे-पीछे आ गया और साथ न जाने पर जहर खाने तक की धमकी दे दी। कोतवाली पुलिस महिला को मनाने में जुटी है।

विज्ञापन


संगठन विस्तार के कार्य के दौरान ही भाजपा नेता की इस महिला से मुलाकात हुई थी। उस समय उसका बेटा नौ साल का और बेटी छह साल की थी। नेताजी और महिला के बीच प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद दोनों लखनऊ चले गए। शादी के दो साल तक दोनों की अच्छी बनी। मगर पिछले कुछ महीनों में उनके बीच तकरार शुरू हो गई।
विज्ञापन


महिला मानने को राजी नहीं
महिला अब नेता को छोड़कर हल्द्वानी आ गई। पति-पत्नी के बीच यह तकरार बुधवार को कोतवाली स्थित महिला समाधान केंद्र तक पहुंच गई। महिला पुलिसकर्मी दोनों को समझाने की कोशिश करने में जुटे, लेकिन महिला मानने को राजी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rudraprayag: केदारघाटी में दो बेटों ने अपने पिता को उतारा मौत के घाट, हत्या के बाद शव को भी जला दिया

महिला ने उनके साथ रहने से मना कर दिया। वहीं नेता बोला कि वह पत्नी से बहुत प्यार करता है। वह उसके लिए कुछ भी कर सकता है। वह साथ नहीं गई तो जहर खा लेगा। देर रात तक दोनों को समझाने के लिए पुलिस के जुटने का कारण यह था कि नेता ने केंद्र स्तर के पार्टी नेताओं से पुलिस अधिकारियों तक को फोन करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed