फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP candidates have been elected unopposed for the post of district Panchayat president in kumoun 3 districts

Uttarakhand News: कुमाऊं की तीन जिला पंचायतों में निर्विरोध खिला कमल, यूएस नगर में अजय मौर्या बने जिपं अध्यक्ष

Tue, 12 Aug 2025 10:48 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 12 Aug 2025 10:48 AM IST
सार

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर यूएस नगर, पिथौरागढ़ और में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चंपावत चुने गए हैं। 

विज्ञापन
BJP candidates have been elected unopposed for the post of district Panchayat president in kumoun 3 districts
bjp flag

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर यूएस नगर, पिथौरागढ़ और चंपावत में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। यूएस नगर में भाजपा प्रत्याशी अजय मौर्या जबकि चंपावत में आनंद सिंह अधिकारी और पिथौरागढ़ में बीजेपी के ही जितेंद्र प्रसाद जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

विज्ञापन


यहां 14 को चुनाव
नैनीताल-दीपा दरम्वाल (भाजपा), पुष्पा नेगी (कांग्रेस)
अल्मोड़ा-हेमा गैड़ा (भाजपा), सुनीता कुंजवाल (कांग्रेस). सरस्वती देवी (यूकेडी)
बागेश्वर-शोभा आर्या (भाजपा), सरोज आर्या (कांग्रेस)

मूनाकोट, चंपावत, सल्ट और खटीमा में निर्विरोध चुने गए प्रमुख
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह क्षेत्र खटीमा में ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख के पदों पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। खटीमा ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी सरिता देवी, ज्येष्ठ उप प्रमुख पद भागीरथी राना और कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर गौरव सिंह नेगी निर्विरोध चुने गए हैं। गौरव सीएमधामी के भांजे हैं। निर्दलीय नीमा वल्दिया मूनाकोट की जबकि भाजपा की अंचला बोरा चंपावत की निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनी हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत की बहू कंचन रावत सल्द की निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख और बेटा विक्रम रावत निर्विरोध ज्येष्ठ प्रमुख बन गए हैं।
विज्ञापन


गढ़वाल की स्थितिः उत्तरकाशी में भाजपा समर्थित रमेश चौहान का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। टिहरी में भाजपा समर्थित सोना सजवाण कांग्रेस समर्थित इशिता सजवाण में, दून में भाजपा समर्थित मधु चौहान-कांग्रेस समर्थित सुखविंदर कौर में, पौड़ी में भाजपा समर्थित रचना बुटोला-कांग्रेस समर्थित दीपिका इष्टवाल में, चमोली में भाजपा समर्थित दौलत सिंह-कांग्रेस समर्थित रमा देवी में, रुद्रप्रयाग में भाजपा समर्थित पूनम कठैत-कांग्रेस समर्थित प्रीति पुष्पवान में मुकाबला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed