फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP candidate Deepa Darmwal became the District Panchayat President

Nainital: चुनाव के पांच दिन बाद खिला कमल, BDC सदस्य के बाद सीधे जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर पहुंची दीपा

Wed, 20 Aug 2025 10:55 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 20 Aug 2025 10:55 AM IST
सार

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए 14 अगस्त को हुए मतदान के बाद मंगलवार को चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया। परिणाम भाजपा समर्थित प्रत्याशी दीपा दरम्वाल के पक्ष में आया तो भाजपाई उत्साहित हो उठे। 

विज्ञापन
BJP candidate Deepa Darmwal became the District Panchayat President
दीपा दरम्वाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए 14 अगस्त को हुए मतदान के बाद मंगलवार को चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया। परिणाम भाजपा समर्थित प्रत्याशी दीपा दरम्वाल के पक्ष में आया तो भाजपाई उत्साहित हो उठे। लगातार चली उठापटक के बीच इस चुनाव में आखिरकार भाजपा, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी पुष्पा नेगी के सामने अपना फ्लावर (कमल) खिलाने में सफल रही है।

विज्ञापन

यह पहला मौका नहीं है जब दीपा राजनीति में दाखिल हुई हैं। इससे पहले भी वह हल्द्वानी विकास खंड में क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर निर्वाचित हो चुकी हैं। दरम्वाल परिवार को राजनीति विरासत में मिली है। देवलचौड़ बंदोबस्ती निवासी दीपा के ससुर प्रेम सिंह दरम्वाल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे थे और लगातार 27 साल तक देवलचौड़ खाम बंदोबस्ती फूलचौड़ ग्रामसभा के प्रधान भी रहे। जबकि दीपा के पति आनंद सिंह दरम्वाल हल्द्वानी ब्लाक में तीन बार बीडीसी सदस्य, एक बार ब्लाॅक प्रमुख और एक बार जिला पंचायत उपाध्यक्ष रह चुके हैं। जिला पंचायत की देवलचौड़ बंदोबस्ती सीट के सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने के बाद पति आनंद सिंह दरम्वाल ने दीपा को चुनाव मैदान में उतारा। भाजपा के सांसद, विधायक समेत कई बड़े नेताओं ने उनके समर्थन में प्रचार कर दीपा को जीत दिलाई।

विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष चुनाव में रेन कोट प्रकरण के बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल आया और मामला हाईकोर्ट तक जा पहुंचा। अभी इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। दूसरी ओर निर्वाचन आयोग ने परिणाम घोषित कर दिया गया है। कांग्रेस को उम्मीद थी कि जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी इस बार उसे मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और कांग्रेस प्रत्याशी के सामने भाजपा का फ्लावर खिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा अधिकृत प्रत्याशी दीपा दरम्वाल के निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं। सरकार की पारदर्शी नीतियों और विकास सहित जनकल्याण को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में दीपा दरम्वाल का कार्यकाल ऐतिहासिक रहेगा।- अजय भट्ट सांसद

 

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी दीपा दरम्वाल की जीत जनता और कार्यकर्ताओं की जीत है। इससे जिले में विकास कार्यों को इससे गति मिलेगी। - प्रताप बिष्ट जिलाध्यक्ष भाजपा।

जिला पंचायत अध्यक्ष का परिणाम दूसरे दिन दोपहर में तीन बजे के बाद जारी हुआ है। यह नियम विरुद्ध है। मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के बाद भी जिलाधिकारी ने परिणाम घोषित किया है। कांग्रेस मांग करती है कि एसएसपी को निलंबित किया जाए और जिलाधिकारी का तबादला हो। -भुवन कापड़ी उपनेता प्रतिपक्ष

 

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बाद भी जिला प्रशासन ने सरकार के दबाव में परिणाम घोषित किया है। नैनीताल के एसएसपी और डीएम दोनों को बर्खास्त किया जाना चाहिए।-सुमित ह्रदयेश विधायक हल्द्वानी।

नई अध्यक्ष का प्रोफाइल

नाम- दीपा दरम्वाल
निवास- देवलचौड़ बंदोबस्ती
जन्म तिथि- 1975
शिक्षा- डबल एमए
राजनीतिक कॅरिअर- पूर्व में हल्द्वानी ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुकी हैं
पति-आनंद सिंह दरम्वाल (तीन बार बीडीसी सदस्य, एक बार ब्लॉक प्रमुख और एक बार जिला पंचायत उपाध्यक्ष)
परिवार- एक बेटा-एक बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed