{"_id":"571d10214f1c1b2e228b54ea","slug":"birla-accidental-death-of-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिड़ला के छात्र की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिड़ला के छात्र की दुर्घटना में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं(नैनीताल)।
Updated Sun, 24 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालकुआं(नैनीताल)। सेंचुरी पेपर मिल में इंजीनियर के पद पर कार्यरत सुनील शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र शिवांश शर्मा की रुद्रपुर हवाई अड्डे के पास बाइक दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक सवार उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवांश की मौत की सूचना मिलते ही उनके कालोनी स्थित घर में शोक की लहर है।
जानकारी के मुताबिक रविवार को सेंचुरी पेपर मिल स्टाफ कालोनी निवासी सुनील शर्मा का 18 वर्षीय पुत्र शिवांश शर्मा अपने दोस्त प्रांजल के साथ नई पल्सर बाइक से रुद्रपुर गया था। वापसी के दौरान पंतनगर बाईपास में हवाई अड्डे के पास साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे बाइक सड़क किनारे बने पुलिया के डिवाइडर से टकराकर झाड़ियों में जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डिवाइडर भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान शिवांश के चेहरे व सिर पर गंभीर चोटें आयीं। शिवांश ने हेलमेट भी नहीं पहना था।
लोगों का कहना है कि हेलमेट पहना होता तो शायद शिवांश की जान बच सकती थी। बाइक में पीछे बैठा प्रांजल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग दोनों घायलों को लेकर पंतनगर विश्वविद्यालय स्थित चिकित्सालय पहुंचे। जहां स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को हल्द्वानी के एसटीएच भेज दिया। लेकिन शिवांश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घायल प्रांजल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। जिसके बाद परिजनों द्वारा प्रांजल को हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मृतक शिवांश व घायल युवक प्रांजल काफी गहरे दोस्त थे। दोनो ही बिड़ला स्कूल हल्द्वानी में 12 वीं के छात्र हैं। देर सायं पोस्टमार्टम के बाद शिवांश का शव स्टाफ कालोनी स्थित उसके घर लाया गया। जहां उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।