फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bike rider dies in JCB, death

जेसीबी की चपेट में आया बाइक सवार, मौत

Mon, 04 Sep 2017 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी Updated Mon, 04 Sep 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in JCB, death
जेसीबी की चपेट में आया बाइक सवार, मौत - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी। रिश्तेदार के घर बकरीद का मीट देने जा रहा बाइक सवार युवक रविवार को जेसीबी की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेसीबी चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग हो गया।  

विज्ञापन


वार्ड 14 बनभूलपुरा में नूरी मस्जिद के पीछे रहने वाला 26 साल का सिकंदर खां रेता बजरी का काम करता था। वह रविवार को मोहल्ले के ही दोस्त नजरूल के साथ गौला पार मौसी के बेटे की ससुराल बकरीद का गोश्त देने जा रहे था। गौला पुल के पास बाइपास पर जेसीबी सड़क किनारे पड़े जानवरों के अवशेषों की सफाई कर रही थी। जैसे ही सिकंदर बाइक लेकर बाइपास पहुंचा था अचानक जेसीबी की चपेट में आ गया। वह बाइक समेत गिर गया।
विज्ञापन


सिर पर गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद जेसीबी चालक फरार हो गया। एसओ बनभूलपुरा प्रताप सिंह नेगी मौके पर पहुंचे और घायल नजरूल को एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती करवाया। सिकंदर की मौत के बाद बनभूलपुरा के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। मेयर जोगेंद्र रौतेला और सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर सिकंदर की मौत पर शोक जताया। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच और पूरी कार्रवाई का  आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ दिन की बेटी के सिर से उठा पिता का साया
हल्द्वानी। सिकंदर के घर में आठ दिन पहले ही बेटी का जन्म हुआ था। ईद पर नन्ही मेहमान को लेकर सब खुश थे लेकिन सभी खुशियां मातम में बदल गई। उसके बेटे फैजान (7) और बेटी अलफिशा (5) का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed