{"_id":"611ebc6b8ebc3e7a012f977a","slug":"bike-fell-into-the-ditch-due-to-falling-of-stone-from-the-hill-the-death-of-the-young-man-bhimtal-news-hld435090230","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से पत्थर गिरने से खाई में गिरी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी से पत्थर गिरने से खाई में गिरी बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोपाखी के पास थुवा की पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण बाइक सवार दो युवक खाई में जा गिरे। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि साथी घायल हो गया।
हल्द्वानी के गांधी नगर निवासी सौरभ सागर (24) पुत्र कन्हैया लाल और जेल रोड चौराहा निवासी पंकज गोस्वामी (26) पुत्र ललिता प्रसाद बृहस्पतिवार सुबह 9:15 बजे बाइक से अल्मोड़ा जा रहे थे। इसी समय वह पत्थर की चपेट में आ गए। दोनों घायलों को सीएचसी गरमपानी लाया गया, जहां सौरभ सागर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और पंकज को हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद मार्ग में कुछ देर जाम लग गया।
खैरना चौकी पुलिस और भवाली कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जाम खुलवाया। पंकज ने बताया कि वे दोनों अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में फ्लैक्सी लगाने जा रहे थे। चौकी प्रभारी आशा बिष्ट ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि सौरभ चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह पांच साल से फ्लैक्सी का काम कर रहा था। घटना की जानकारी पर पार्षद रोहित के अलावा काफी संख्या में लोग सौरभ के घर पर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन
भुजान में खाई में गिरने से बची शिक्षक की कार
गरमपानी। बगवाली पोखर से हल्द्वानी की ओर जा रहे शिक्षक की कार खैरना-रानीखेत मोटर मार्ग के भुजान में पैरापिट के ऊपर लटक गई। हादसा सड़क में चल रहे जानवरों को बचाने के चक्कर में हुआ। हादसे में शिक्षक बाल-बाल बच गए। हालांकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
पहाड़ी से गिरते पत्थर बने जानलेवा
गरमपानी। अल्मोड़ा-भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाडली, रातीघाट, रामगाढ़, दोपाखी, खैरना, भौर्या मोड़, चमड़िया, जौरासी, लोहाली, काकड़ीघाट की पहाड़ियों से आए दिन गिरते पत्थरों के चलते सड़क हादसों की घटना घट रही है। इसके चलते लोगों को जान गंवानी पड़ रही है।